Breaking News:
shri-krishna

Krishnashtami 2025 : जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे से करें ये उपाय !

Lucknow Desk : जैसे की पता हैं आज जन्माष्टमी हैं। कई लोग कल भी सेलिब्रेट किए थे। लेकिन कई लोग आज भी मना रहे हैं। आज कई बातों का खास ध्यान दिया जाएगा। काफी लोग व्रत भी हैं। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में कान्हा जी की कृपा प्राप्ति के लिए यह एक उत्तम दिन है। शुभ परिणामों के लिए इस दिन पर आप मंजरी से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय कर सकते हैं। 

क्या है उपाय?
जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के पास गाय के देसी घी का दीपक जलाएं और विष्णु भगवान का ध्यान करें। इसके बाद तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें और तुलसी माता के मंत्र और आरती पढ़ें। ऐसे करने से जातक पर भगवान विष्णु और तुलसी मां की कृपा बरसेगी।

तुलसी माता के किन मंत्रों का करें जप
मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी

यह मंत्र भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और मनचाही मुराद पूरी करने के लिए है।

ॐ श्री तुलस्यै नमः
यह तुलसी माता के नामों में से एक है और उनका स्मरण करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:
यह एक सामान्य मंत्र है जो तुलसी के पास जाप किया जा सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
याद रहे कि जब कान्हा को भोग लगाएं तो तुलसी दल का उपयोग जरूर करें, क्योंकि तुलसी के बिना कान्हा जी का भोग अधूरा माना गया है।

जरूर करें ये उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंजरी से जुड़ा ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन स्नान-ध्यान के बाद तुलसी की मंजरी और दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।


Comment As:

Comment (0)