Tv 24 Network: Best News Channel in India
Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशि वाले धन को लेकर रहें सतर्क
Tuesday, 13 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Horoscope Today: आज बुधवार 14 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। शाम 4 बजकर 6 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही 12 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। सूर्योदय का समय 5:49 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:00 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज बुधवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

मेष राशि को आज घरेलू समस्याओं को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में मन लगाकर कार्य करें। सफलता मिलेगी।

उपाय :- पीला रूमाल अपने पास रखें।

वृषभ राशि

शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार मिलेगा।

उपाय :- नागकेसर पानी में डालकर स्नान करें।

मिथुन राशि

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

उपाय :- ॐ सौभाग्यलक्ष्मयै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

कर्क राशि

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई बड़ा डिसीजन जल्दबाजी में ना लें।

उपाय :- एक आठमुखी रुद्राक्ष लाल धागे में डालकर गले में धारण करें।

सिंह राशि

आज का दिन  किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरते।

उपाय :- सौंफ पानी में डालकर स्नान करें।

कन्या राशि

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

उपाय :- घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

तुला राशि

आज का दिन  नुकसानदायक रहेगा। किसी अतिथि का घर में आगमन हो सकता है।

उपाय :- श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। श्री गणेश जी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से उतार-चढाव भरा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। 

उपाय :- पारद शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

धनु राशि

आज का दिन निराशाजनक रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है।

उपाय :- केसर पानी में डालकर स्नान करें।

मकर राशि

आज का दिन कुछ समस्याओं भरा रहेगा। किसी नये वाहन की खरीदारी करने से बचना होगा।

उपाय :- सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं तथा गेहूं का दान करें।

कुंभ राशि

दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। लेकिन कार्य क्षेत्र में कुछ विरोधियो से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का हिस्सा बन सकते हैं।

उपाय :- पानी में सीप और शंख डालकर स्नान करें।

मीन राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अपने काम को लेकर सतर्क रहें। किसी परिवार के सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

उपाय :- पंचगव्य से स्नान करें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और कर्क समेत इन 04 राशियों का दिन उलझन से भरा