Horoscope Today: मेष और कर्क समेत इन 04 राशियों का दिन उलझन से भरा
Horoscope Today: आज 13 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। शाम 4 बजकर 33 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही मंगलवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा भौमव्रत और दुर्गाष्टमी व्रत है। सूर्योदय का समय 5:49 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:01 pm है... इसी के साथ जानते हैं आज मंगलवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा...बात करते हैं...मेष राशि कि...तो मेष राशि के आज बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। वाहन आदि के क्रय विक्रय का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा अनुकूल रहेगी।
उपाय :- गेहूं ,गुण और तांबे का दान करें।
वृषभ राशि
भूमि संबंधी कार्य में आ रही बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। व्यापार में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
उपाय :- चांदी के गिलास में पानी पिएं।
मिथुन राशि
व्यापारी की स्थिति में सुधार होगा। अध्ययन में मन कम लगेगा। किसी पुराने मित्र से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में नए मित्र बनेंगे।
उपाय :- बहन ,बुआ, मौसी से आशीर्वाद प्राप्त करें।
कर्क राशि
शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय :- स्त्री जाति का सम्मान करें।
सिंह राशि
कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का गंभीरता पूर्वक सामना करने के लिए तैयार रहें। घबराएं नहीं। महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष के पश्चात कार्य पूर्ण होंगे।
उपाय :- किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री दान करें।
कन्या राशि
कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
उपाय :- मसूर की दाल बहते हुए पानी में बहाएं।
तुला राशि
राजनीति में नए मित्र से परिचय होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय :- एक लाल मून स्टोन तांबे में बनवाकर धारण करें।
वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।
उपाय :- सफेद मूंगा चांदी में बनवाकर धारण करें।
धनु राशि
कार्य क्षेत्र में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। नए व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं।
उपाय :- लाल पुष्प एवं गुड़ के बने पकवान से मंगल देव की पूजा करें.
मकर राशि
भाषण देते समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें। व्यापार और विदेश सेवा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
उपाय :- शुक्र देव का श्वेत पुष्प हाथ में लेकर पूजन करें।
कुंभ राशि
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। तकनीकी कार्य में दक्ष लोगों को कोई विशेष सफलता मिलेगी।
उपाय :- चंदन पानी में डालकर स्नान करें।
मीन राशि
अपनी भावना पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता से लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं।
उपाय :- चने की दाल और हल्दी मंदिर में दान करें।
यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: आज अवसरों से भरा रहेगा इन 02 राशियों का दिन