
Holika Dahan की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Holika Dahan 2025 Muhurat: हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत खास होता है। यह दो दिन का त्योहार है। होली से पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। वहीं यह त्योहार इस साल 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को मनाया जाएगा।
बता दें, होलिका दहन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यता होती है। होलिका दहन की पूजा अग्नि में की जाती है। होलिका दहन की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि होलिका दहन के मौके पर अग्नि में आप किन-किन चीजों को डाल सकते हैं ?
होलिका दहन की अग्नि में अर्पित करें ये चीजें
सूखा नारियल
होलिका दहन की पवित्र अग्नि में सूखा नारियल डालना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गेहूं की बालियां और काले तिल अर्पित करें। इन चीजों को अग्नि में डालने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
गोबर से बने सूखे उपले अर्पित करें
गाय के गोबर से बने सूखे उपले या सूखे गोबर की माला को होलिका को अर्पित करें।
चंदन की लकड़ी अर्पित करें
धन लाभ के लिए होलिका दहन में चंदन की लकड़ी अर्पित करें। इसे जीवन में सुख- शांति आती है।
पीली सरसों अर्पित करें
कारोबार में लाभ और रोजगार के लिए होलिका दहन में पीली सरसों चढ़ाएं।
अक्षत और ताजे फूल अर्पित करें
होलिका दहन में अक्षत और ताजे फूल भी अर्पित करें।
होलिका दहन 2025 पूजा मंत्र
'ऊं नृसिंहाय नम:'
'अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।'
'वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।'
होलिका दहन 2025 मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन गुरुवार, 13 मार्च को होगा। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान होलिका दहन करना अति शुभ माना जाएगा।
यह भी पढ़ें:- Holi 2025: 14 या 15 मार्च कब है होली? जानिए होली का सही डेट