Tv 24 Network: Best News Channel in India
MonkeyPox Virus: Monkeypox से बचने के लिए क्या यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या है नियम?
Friday, 23 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

MonkeyPox Virus: दुनिया भर में मंकीपॉक्स वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। बता दें, इस साल मंकी पॉक्स अफ्रीका और मध्य पूर्व में बढ़ते मामलों के बाद से एक गंभीर चिंता का विषय बन रहा है। जिसके कारण दुनिया के अन्य हिस्सों में भी फैल रहा है। लेटेस्ट अपडेट की बात करें, तो पाकिस्तान के लोगों में मंकीपॉक्स के केस देखें गए हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या यह कोविड की तरह ही फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

हालांकि WHO की ओर से अभी तक कुछ बताया नहीं गया है क्योंकि मंकीपॉक्स कोरोना वायरस से खतरनाक है या नहीं। इसका कुछ कारण पता नहीं है। लेकिन हम आपको ट्रैवल के लिहाज से कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस वायरस से खुद को और अपने परिवार को बचा सके। मंकीपॉक्स के कई मामले भारत में देखें गए हैं। ऐसे में भारत सरकार ने इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। WHO के अनुसार, 2022 से 116 देशों में मंकीपॉक्स के कारण 99,176 मामले और 208 मौतें दर्ज की गई हैं। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में ये मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

बता दें, भारत में 2022 से अब तक मंकीपॉक्स के 30 मामले सामने आए हैं, आखिरी बार मार्च 2024 में मंकीपॉक्स का केस पता चला था। वहीं दिल्ली सरकार के अस्पतालों को मंकीपॉक्स के लिए आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश दिया गया है।

भारत सरकार ने मंकीपॉक्स मामलों में वृद्धि होने के कारण हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमा अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग जैसे सेंट्रल अस्पतालों में संदिग्ध एमपॉक्स मामलों को अलग करने की सुविधा दी जाएगी।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में सबसे खराब स्थिति देखी जा रही है। यहां मंकीपॉक्स के मामले में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले वर्ष की तुलना में मामलों में 160% की वृद्धि और मौतों में 19% की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और मकर समेत इन 02 राशियों को शुभ समाचार मिलेगा