Breaking News:
Aaj Ka Rashifal 24 August 2024

Horoscope Today: मेष और मकर समेत इन 02 राशियों को शुभ समाचार मिलेगा

Horoscope Today: आज शनिवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी है। पंचमी तिथि सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। हल षष्ठी मनाई जाएगी। सूर्योदय का समय 05:55 am और सूर्यास्त का समय शाम 6:50pm है। इसी के साथ जानते हैं आज शुक्रवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि वालों की कोई मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है। इसके अलावा किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

उपाय:- बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पांच बार पूजा करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों को ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।

उपाय :- आज मीट शराब का सेवन न करें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए समय अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी।

उपाय :- गौ सेवा करें।

कर्क राशिफल

नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय :- लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।

सिंह राशिफल

किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी।

उपाय :- मंगलवार को तांबे का बर्तन दान करें।

कन्या राशिफल

नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

उपाय :- घोड़े को चने की दाल व गुड़ खिलाएं।

तुला राशिफल

किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। किसी के बहकावे में न आए।

उपाय :- चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

कोर्ट-कचहरी के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं।

उपाय :- मंदिर में फल दान करें ।

धनु राशिफल

परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए मित्रों और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय :- पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं।

मकर राशिफल

समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपका मनोबल बढ़ेगा।

उपाय :- बरगद के वृक्ष लगाएं।

कुंभ राशिफल

दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। खेलकूद प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है जिससे आपका समाज में मान बढ़ेगा।

उपाय :- आज कार्तिकेय जी की पूजा अर्चना करें।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों की चिंता दूर हो सकती है। व्यवहार को अच्छा बनाए रखें।

उपाय :- किसी देव मंदिर में साफ सफाई, व्यवस्था में सहयोग करें।


Comment As:

Comment (0)