Tv 24 Network: Best News Channel in India
Mayawati ने Akash Anand के ससुर Dr. Ashok Siddharth को पार्टी से किया बाहर, बताईं ये वजह
Tuesday, 11 Feb 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: बहुजन समाज पार्टी से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की चार बार सीएम रहीं मायावती बसपा नेता डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर दी हैं। इनके साथ ही पार्टी के एक और कोऑर्डिनेटर नितिन सिंह को भी पार्टी से बर्खास्त कर दी हैं।

क्यों से बाहर हुए अशोक सिद्धार्थ?

बता दें कि बसपा नेता डॉ. अशोक सिद्धार्थ को बीएसपी सुप्रीमो मायावती का काफी खास माना जाता है। अशोक सिद्धार्थ को विधायक से लेकर राज्यसभा सांसद तक मायावती ने बनाया था। इतना ही नहीं डॉ. अशोक सिद्धार्थ की बेटी से अपने भतीजे आकाश का विवाह भी मायावती ने ही संपन्न कराया था, लेकिन अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए बसपा सुप्रीमो अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर दिया है।

कई राज्यों का चुनाव प्रभारी भी बने थे अशोक सिद्धार्थ

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को कई राज्यों का चुनाव प्रभारी भी बनाया था। उन्हें महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। पार्टी संगठन में भी अशोक सिद्धार्थ की काफी चलती थी, लेकिन अब उन पर मायावती ने ही गुटबाजी का आरोप लगाते हुए ये सख्त कार्रवाई की है। इसके अलावा अशोक सिद्धार्थ के साथ ही केंद्र में कोऑर्डिनेटर नितिन सिंह को भी बीएसपी सुप्रीमो ने गुटबाजी का आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है।

सुप्रीमो मायावती ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि बीएसपी की ओर से खासकर दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद व मेरठ के नितिन सिंह को चेतावनी के बावजूद गुटबाजी की पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से हित में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

यह भी पढ़ें:- आखिर Akash Anand को चुनाव में क्यों नहीं मिल रही सफलता?