Tv 24 Network: Best News Channel in India
Balochistan Liberation Army ने पाकिस्तानी सेना पर किया हमला, 12 सैनिकों की मौत
Wednesday, 07 May 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना पाकिस्तान से बदला लेना शुरू कर दी है। बीते मंगलवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया। जिसके बाद से पाकिस्तान सेना के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। इसी बीच अब Balochistan में सशस्त्र विद्रोहियों ने भी पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, Balochistan Liberation Army ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया है। इस हमले में पाकिस्तानी सैन्य वाहन को उड़ा दिया है। इसमें पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत हुई है।

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के जवानों पर किया हमला

बता दें, यह हमला Balochistan Liberation Army ने बोलन घाटी के मच कुंड के पास किया है। बोलन घाटी वही इलाका है, जहां इसी साल मार्च में बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। पाकिस्तानी सेना को ट्रेन को छुड़ाने में 36 घंटे से ज्यादा समय लगा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएलए से जुड़े हक्काल मीडिया ने हमले का एक वीडियो जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवान गश्ती अभियान पर थे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे Balochistan Liberation Army ने पाकिस्तानी जवान को निशाना बना लिया।

बीएलए की मीडिया ने जारी किया वीडियो

बता दें, पाकिस्तान सेना की गाड़ी पर हमले का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक जोरदार आईईडी धमाका देखा जा सकता है। वहीं धमाके के बाद से पाकिस्तानी सेना की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैना के जवानों की मौत हो गई है। यह धमाका इतना जोरदार था कि विस्फोट के बाद गाड़ी का कोई हिस्सा नहीं दिखाई दिया।

पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत

इस हमले में पाकिस्तान के 12 जवानों की मौत हो गई। इस हमले में स्पेशल ऑपरेशन कमांडर भी शामिल है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाया है। अधिकारियों ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में 10 चरममपंथियों को मारने का दावा किया था।। प्रांत में ताजा कार्रवाई के दौरान केच और जियारत जिलों में विद्रोहियों को मारा गया।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने भी पाकिस्तान पर आधी रात में एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया है। इस हमले में धर्म पूछ कर आतंकियों ने पुरूषों को निशाना बनाया। इसीलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

यह भी पढ़ें:- Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर किया हमला, जानें क्या बोला चीन?