Breaking News:
Rajballabh Yadav

RJD MLA के पति ने Tejashwi Yadav की पत्नी पर दिया विवादित बयान, 'जर्सी गाय' से की तुलना

Lucknow Desk: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव की तारिख से पहले राज्य की सियासत गरम है। इसी बीच बिहार की राजनीति में महिलाओं के अपमान का मुद्दा जोर पकड़ लिया है। पहले पीएम मोदी की मां को गाली देने का मुद्दा गरमाया हुआ था। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी पर विवादित बयान से राजनीति गरम है। दरअसल, नारदीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजद विधायक विभा देवी के पति और पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी पर टिप्पणी की। उन्होंने तेजस्वी की शादी को लेकर सवाल उठाते हुए उनकी पत्नी की तुलना 'जर्सी गाय' से की।

राजबल्लभ यादव का विवादित बयान

बता दें, राजद विधायक विभा देवी के पति और पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा तेजस्वी यादव हमेशा जाति की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने खुद एक यादव लड़की से शादी नहीं की। अगर वह ऐसा करते तो यादव समाज की एक बेटी का भला होता। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव की पत्नी का जिक्र करते हुए आगे कहा कि तेजस्वी यादव हरियाणा-पंजाब से 'जर्सी गाय' लेकर आए हैं। इस बयान के बाद से राज्य की सियासत तेज हो गई है।

राजद विधायक विभा देवी के पति और पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव ने नारदीगंज में 2 अगस्त 2025 को आयोजित एक जनसभा में लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के निजी जीवन पर टिप्पणी की। उन्होंने तेजस्वी की पत्नी राजश्री के हरियाणा से होने का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। तो वहीं तेज प्रताप यादव के तलाक को भी जिक्र किया। उन्होंने तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के रिश्ते पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने तेज प्रताप का नाम लिए बिना कहा कि एक ने किया भी तो भगा दिया।

राजबल्लभ यादव के बयान पर तेज प्रताप यादव ने दी प्रतिक्रिया

तेज प्रताप यादव ने राजबल्लभ यादव को अपराधी बताया है। उन्होंने पूर्व मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजबल्लभ यादव जैसे लोगों को मैं जानता तक नहीं हूं और न ही उनकी बातों को तवज्जो देता हूं। वे अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं।


Comment As:

Comment (0)