
Rahul Gandhi: सिख पर दिए बयान तो राहुल गांधी को मिली खुली चुनौती, बीजेपी नेता बोले-भारत आकर सिखों पर दें ये बयान
Rahul Gandhi: इस समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका में है। इसी बीच अमेरिका से राहुल गांधी के कई बयान दिए है। जिस पर बीजेपी के नेता व सासंद बयान को लेकर सवाल खड़े कर रहे है। इसी बीच बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर सवाल खड़े उठाया है। बीजेपी नेता आरपी सिंह ने राहुल गांधी को भारत में सिखों के बारे में अपनी टिप्पणी दोहराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी को कोर्ट में घसीटेंगे। आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में 1984 के दिल्ली दंगों के दौरान 3000 सिख मारे गए थे।
दिल्ली में सिखों की पगड़िया उतार दी गईं
बता दे कि आरपी सिंह ने कहा कि दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया, उनकी पगड़ियां उतार दी गईं। उनके बाल काट दिए गए इसके साथ ही दाढ़ी मुंडवा दी गई। राहुल गांधी यह नहीं कहते कि यह सब तब हुआ जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थी। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो कह रहे हैं, उसे भारत में दोहराएं और फिर मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज करूंगा। उन्हें अदालत में घसीटूंगा।'
राहुल गांधी दिया था ये बयान
पिछले दिनों राहुल गांधी ने वर्जीनिया में कहा कि सबसे पहले, आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। यह सतही है। आपका नाम क्या है? लड़ाई इस बारे में है कि क्या...एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी। या एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी। या एक सिख गुरुद्वारा जा सकेगा। लड़ाई इसी बारे में है और सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।'
यह भी पढ़ें:- Lucknow: नाराजगी के बीच अपर्णा यादव ने पति के साथ की CM योगी से मुलाकात