Breaking News:
Rahul Gandhi

कल बिहार जाएंगे Rahul Gandhi, Kanhaiya Kumar के साथ पदयात्रा में होंगे शामिल

Lucknow Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 7 से 8 महीने बचे हैं। ऐसे में अभी से राजनीतिक पार्टियां अपनी- अपनी पार्टियों का जनाधार बढ़ानें में जुटी हैं। इसी कड़ी में इस बार बिहार विधानसभा में कांग्रेस कॉफी एक्टिव नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 7 अप्रैल यानी कल बिहार दौरे पर जा रहा हैं। राहुल गांधी का यह तीसरा दौरा है। इसकी जानकारी खुद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।

सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी ने दी जानकारी

राहुल गांधी ने बिहार दौरे को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने।

लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे। 

आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए - सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए।

यहां रजिस्टर कर White T-Shirt Movement से जुड़िए: http://whitetshirt.in

आइए, हम मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाएं।

पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल

बता दें, बिहार में कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 7 अप्रैल को इस साल तीसरी बार राज्य का दौरा करेंगे। इससे पहले 18 जनवरी और 5 फरवरी को इसी तरह की संगोष्ठियों के लिए दौरे हुए थे।

वो पार्टी नेता कन्हैया कुमार के गृहनगर बेगूसराय भी जाएंगे। जो इस समय पूरे राज्य में पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा कर रहे हैं। बता दें, 30 मार्च को कन्हैया कुमार को अपने निजी सुरक्षा गार्डों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उनको पूर्वोत्तर बिहार के अररिया जिले में अपनी पदयात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी।

वहीं बाद में, पार्टी के जिला अध्यक्ष जाकिर अनवर ने जानकारी दी कि कन्हैया कुमार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली गए थे।

यह भी पढ़ें:- श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा Ayodhya, रामलला का हुआ सूर्य तिलक


Comment As:

Comment (0)