OMG 2 Or Gadar 2

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट आई सामने, जानें किस फिल्म को देगी टक्कर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म OMG 2 का टीजर 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। आपको बता दे कि अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2012 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से अक्षय कुमार के फैंस बहुत ही उत्साहित थे। अब अक्षय़ कुमार के फैंस OMG 2 का बेसब्री से इंतेजार कर रहे। लेकिन अब ये इंतेजार दर्शकों का खत्म होने वाला है। क्योंकि 11 जूलाई को इसका टीजर रिलीज होने वाला है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई क्लिप

एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म OMG 2 का एक छोटी सी क्लिप शेयर की है। इसमें वह साधू के वेष में नजर आ रहे है। भगवान शिव की तरह उनकी माथे और फेस पर भस्म और गले में रुद्राक्ष का माला पहने है। इसके बाद OMG 2 का पोस्टर आता है। जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव की तरह हाथ में डमरु लिए नजर आ रहे है। इसके साथ ही बैकग्राउण्ड में हर-हर महादेव का म्यूजिक बज रहा है।

वकील के रोल में होंगी यामी गौतम

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2  का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसके बाद फिल्म 11 अगस्त 2023 को थियटर में रिलीज होगी। इस फिल्म में यामी गौतम यामी भी नजर आ रही है। जो वकील के रुप में है। फिल्म में अरुण गोविंद नामदेव भी नजर आएंगे। जो एक बाद फिर से भगवान राम के रुप में नजर आएंगे। फिल्म OMG में एक साधू के किरदार में नजर आए थे।

 गदर-2 को टक्कर देगा OMG 2

OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 को टक्कर देगी। आपको बता दे कि फिल्म गदर 2001 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। दरअसल, सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 दोनों 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।


Comment As:

Comment (0)