Breaking News:
Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली मे इन जगहों पर जानें से बचे, जानें क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी?

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 5 घंटे की बारिश ने आम लोगों का जीवन अस्त-वस्त कर दिया है। इस मूसलाधार बारिश के बाद जो हालात देखने को मिले, उसके चलते दिल्ली पुलिस ने आज एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि आज दिल्ली आने वाले लोग एहतियात बरतें। ट्रैफिक एडवाइजारी पढ़ने के बाद ही कहीं आने-जाने के लिए सोचें। बता दें, दिल्ली में 20 से ज्यादा इलाकों में जलभराव के हालात हैं। अंडरपास पानी से भरे हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। इसलिए लोगों से अपील है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर फॉलो करें।

इन जगह पर जाने से बचें

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि मंडी हाउस से ITO जाने वाली सड़क पर जाम मिलेगा। ITO अंडरपास में 2 से 3 फीट पानी भरा है। ITO रेड लाइट से इंडिया गेट आने वाला रास्ता ब्लॉक है। राजिंदर नगर एरिया में भारी जलभराव हैं। प्रगति मैदान जाने वाली सड़क पर पानी भरा है। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के सामने जलभराव है। अणुव्रत मार्ग पर दोनों कैरिजवे पर ट्रैफिक बाधित हैं।

वहीं मधुबन चौक से मुकरबा चौक जाने वाली सड़क पर पानी खड़ा हैं। कैरिजवे में बाहरी रिंग रोड पर एक बस खराब खड़ी है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम है। लाल कुआं रेड लाइट के पास वाहन खराब खड़े हैं। संगम विहार से बदरपुर जाने वाला कैरिजवे ब्लॉक है। मथुरा रोड पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जलभराव है। इसलिए आश्रम तक जाने वाली NFC रेड लाइट बंद है। इस वजह से भारी जाम लगा हुआ है। प्रगति मैदान टनल में पानी खड़ा है। इसलिए भैरो मार्ग बंद मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ


Comment As:

Comment (0)