Breaking News:
Cancer Vaccine

Cancer Vaccine: रुस ने किया कैंसर वैक्सीन बनाने का दावा, पूरे देश को फ्री में मिलेगा वैक्सीन

Cancer Vaccine:  कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो पूरी दुनिया में तेजी के साथ फैल रही है। इसी बीच कैंसर से जुड़ी रूस ने बड़ी राहत वाली खबर दी है। दरअसल, रूस ने दावा किया है कि उसने कैंसर के मरीजों के लिए वैक्सीन बना ली है। यह वैक्सीन साल 2025 में शुरुआत में बाजार में आ जाएगी। इसके साथ ही रूस ने यह भी ऐलान किया है कि यह वैक्सीन सभी लोगों को फ्री में दी जाएगी। अगर रुस का यह दावा सच है, तो पूरी दुनिया के लिए यह वैक्सीन किसी संजीवनी से कम नहीं होगी।

रुसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी रिसर्च सेंटर ने जनरल डायरेक्टर एंड्री काप्रिन ने दी है। उन्होंने कहा कि देश ने कैंसर के खिलाफ अपना स्वयं का mRNA वैक्सीन बना लिया है। यह वैक्सीन लोगों को फ्री में दी जाएगी। आपको बता दे कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि यह वैक्सीन कैंसर के लिए किस प्रकार का इलाज करेगी और यह कितना प्रभावी होगी।

वैक्सीन 2025 में शुरू की जाएगी

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि इस वैक्सीन को 2025 में शुरू की जाएगी और कैंसर के रोगियों को फ्री में लगाई जाएगी। वहीं गामांटा नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माईक्रोबायोलॉजी के डायरेक्टर एलेग्जेंडर गिंट्सबर्ग का कहना है कि कैंसर वैक्सीन के प्री- क्लिनिकल ट्रायल में पता चला है कि यह कैंसर के विकास और उसके फैलाव को रोकती है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि रूसी वैज्ञानिक कैंसर के लिए वैक्सीन बना रहे है। जल्द ही कैंसर के मरीजों को मुक्ती मिलेगी और कैंसर मरीजों को मुहैया कराई जाएगी। वहीं कहा जा रहा है कि अन्य देश भी कुछ इसी तरह की वैक्सीन बनाने में जुटी है।

एआई से तेजी से बनेगी पर्सनलाइज्ड कैंसर वैक्सीन

रूस के वैसक्सीन विशेषज्ञ गिंट्सबर्ग ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पर्सनलाइज्ड कैंसर वैक्सीन बनाने में एक घंटे से कम समय लगेगा। मौजूदा समय में यह प्रक्रिया लंबी और जटिल होती है। इसकी वजह से यह वैक्सीन है इसके लिए मैट्रिक्स मैथेड का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, मैट्रिक्स गणित के कैलकुलेशन करने का तरीका है। लेकिन एआई और न्यूरल नेटवर्क कंप्यूटिंग की मदद से इसे महज 30 मिनट से 1 घंटे में पूरा किया जाएगा।

क्या होती है mRNA वैक्सीन ?

mRNA को मैसेंजर-RNA भी कहते है। mRNA इंसानों के जेनेटिक कोड का एक छोटा सा हिस्सा होता है, जो शरीर के सेल्स यानी कोशिकाओं में प्रोटीन बनाता है। इसे आसान भाषा में समझने के लिए ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टीरिया हमला करता है तो mRNA टेक्नोलॉजी हमारी सेल्स को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का मैसेज भेजती है।

जिससे हमारे इम्यून सिस्टम को जो जरूरी प्रोटीन चाहिए, वो मिल जाता है और हमारे शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे कन्वेंशनल वैक्सीन के मुकाबले ज्यादा जल्दी वैक्सीन बन सकती है। इसी के साथ इससे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है। mRNA टेक्नोलॉजी पर आधारित यह कैंसर की वैक्सीन पहली वैक्सीन है।

भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को कैंसर

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2022 में कैंसर के 14.13 लाख नए केस सामने आए थे। इनमें 7.22 लाख महिलाओं में, जबकि 6.91 लाख पुरुषों में कैंसर पाया गया। 2022 में 9.16 लाख मरीजों की कैंसर से मौत हुई।


Comment As:

Comment (0)