IPL 2024

IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने नए कप्तान का किया ऐलान, शुभमन गिल बने नए कप्तान

Lucknow Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक बड़ी खबर है। गुजरात टाइटन्स (GT) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। बता दे कि गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को कप्ता न नियुक्तन किया है। इस पहले हार्दिक ने 2022 और 2023 में गुजरात की कप्तागनी की थी। 2024 सीज़न में पहली बार शुभमन आईपीएल में कप्ता नी करते दिखेंगे।

गुजरात के डायरेक्टीर ऑफ़ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा, "पिछले दो सालों में शुभमन गिल अच्छीा तरह से उभरे हैं और खेल के शीर्ष पर पहुंचे हैं। वह केवल बल्ले बाज़ ही नहीं नेतृत्व कर्ता के तौर पर भी परिपक्वे हुए हैं। मैदान पर उनकी उपस्थिति से गुजरात मज़बूत बनी और 2022, 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी परिपक्व ता और कौशल उनकी मैदान में किए गए प्रदशर्न की साक्षी है और हम शुभमन जैसे युवा नेतृत्वरकर्ता के तौर पर नई यात्रा को लेकर उत्साएहित हैं।"

शुभमन ने दिया एक बयान

शुभमन ने एक बयान में कहा, "मैं गुजरात का कप्ता न बनकर बहुत खु़श और गौरान्वित महसूस कर रहा हूं और फ़्रैंचाइज़ी को विश्वा्स जताने के लिए धन्यावाद कहना चाहता हूं। हमारे लिए दो सीज़न शानदार रहे हैं और मैं इसी तरह का क्रिकेट आगामी सीज़न में खेलने के लिए उत्सानहित हूं।"

कैसे हुई करियर की शुरुआत

24 साल के शुभमन ने 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 2022 की नीलामी से पहले उन्हें  रिलीज़ कर दिया गया था। एक नई फ़्रैंचाइज़ी के तौर पर गुजरात को 2022 की नीलामी से पहले तीन खिलाड़ी चुनने थे, जिसमें उन्होंइने शुभमन को सात करोड़ में ख़रीदा। इसके अलावा उन्होंमने हार्दिक और राशिद ख़ान को 15-15 करोड़ में ख़रीदा था।

शुभमन ने आईपीएल 2022 में 16 मैच में 483 रन बनाए और टीम के शीर्ष रन स्कोेरर बने, जिसमें राजस्थाेन रॉयल्स2 के खिलाफ खिताबी जीत में नाबाद 45 रन की पारी शामिल थी। वहीं 2023 में भी वह टीम के शीर्ष रन स्को2रर रहे, जिसमें उन्होंाने 17 पारियों में तीन शतक समेत 890 रन बनाए थे।

पिछले छह सालों में शुभमन सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पांच में शामिल हैं, उनके आगे केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली और फ़ाफ़ डुप्लेिसी हैं। शुभमन एक मज़बूत टीम की कप्ताेनी करेंगे जिसमें केन विलियमसन, राशिद, डेविड मिलर, मैथ्यू  वेड और ऋद्धिमान साहा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट में कप्ताटनी का अनुभव है, उन्होंनने दलीप ट्रॉफ़ी और देवधर ट्रॉफ़ी में कप्तानी की है।

यह भी पढ़े:- http://Animal: Ranbir Kapoor की एनिमल ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए क्या बोले Ranbir Kapoor


Comment As:

Comment (0)