
सीमा और अंजू के बाद श्रीलंका से भारत आई विग्नेश्वरी , दोस्त से शादी रचाने की प्रेम कहानी अब चर्चे में
Lucknow Desk : अभी सीमा हैदर की प्रेम कहानी ख़त्म हुई नहीं थी कि अब अंजू की शुरू हो गई। अंजू की खत्म नहीं हुई की तीसरी कहानी आ गई है। पाकिस्तान से भागकर भारत पहुंची सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू की कहानी पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है। दोनों की कहानी में कॉमन बात है कि दोनों महिलाओं ने प्यार के लिए अपना देश छोड़ पड़ोसी मुल्क को अपना लिया। अब ऐसी ही कहानी दक्षिण भारत से आई है जहां लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए भारत आ कि सब कुछ तय होने के बाद विग्नेश्वरी 8 जुलाई को कोलंबो से फ्लाइट के जरिए चेन्नई पहुंची. यहां पर लक्ष्मण उसे लेने के लिए पहले से ही आया हुआ था और उसे लेकर घर आया. यहां वी कोटा मंडल के एक मंदिर में दोनों ने 20 जुलाई को शादी कर ली. इस शादी के लिए लक्ष्मण के घर वालों की भी रजा मंदी थी
क्या है पूरी प्रेम कहानी
ये कहानी है श्रीलंका की रहने वाली विग्नेश्वरी (25) की, जो फेसबुक पर मिले प्यार के साथ पूरी जिंदगी बिताने आंध्र प्रदेश आ गईं। विग्नेश्वरी टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हैं। ये कहानी है श्रीलंका की रहने वाली विग्नेश्वरी (25) की, जो फेसबुक पर मिले प्यार के साथ पूरी जिंदगी बिताने आंध्र प्रदेश आ गईं। विग्नेश्वरी टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हैं। बता दें सब कुछ तय होने के बाद विग्नेश्वरी 8 जुलाई को कोलंबो से फ्लाइट के जरिए चेन्नई पहुंची। यहां पर लक्ष्मण उसे लेने के लिए पहले से ही आया हुआ था और उसे लेकर घर आया। यहां वी कोटा मंडल के एक मंदिर में दोनों ने 20 जुलाई को शादी कर ली। इस शादी के लिए लक्ष्मण के घर वालों की भी रजा मंदी थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी की बात आस-पास के इलाकों में होने लगी। बात शुरू हुई तो विग्नेश्वरी की मुश्किल भी शुरू हुई। विग्नेश्वरी टूरिस्ट वीजा पर आई है, जो 15 अगस्त को खत्म हो रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चित्तूर पुलिस ने उसे बुलाया और तय तारीख से पहले देश छोड़कर जाने को कह दिया।
पुलिस के कहने पर विग्नेश्वरी ने कहा कि वह वापस नहीं जाना चाहती है और उसने सरकार से अनुरोध किया है कि वह अपने पति के साथ यहीं रहना चाहती है और उसके रहने का इंतजाम किया जाए। पुलिस ने उसे प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसके बाद उसने एक साल के वीजा विस्तार के लिए आवेदन दिया है। एसपी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि भारतीय नागरिक से शादी के आधार पर उसे वीजा विस्तार मिल सकता है।