Breaking News:
Sherlyn wants to marry Rahul Gandhi

Rahul Gandhi से शादी करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा?

Rahul Gandhi से शादी करना चाहती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, जानें क्या है इसकी शर्त

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती है। इसके साथ ही वो हर बात पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। इस समय शर्लिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जो वायरल हो रही है। यह वीडियो शर्लिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बयान दिया था। शर्लिन ने कहा था कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती है। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे है।

बता दे कि शर्लिन चोपड़ा आजकल पैपराजी को पोज देने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया और अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। इस दौरान एक पैपराजी ने उनसे राहुल गांधी से शादी को लेकर पूछ लिया। उन्होंने कहा- क्या आप राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया उन्होंने कहा- हां क्यों नहीं कर सकती हूं।

क्या है शर्लिन की शर्त?

बता दे कि शर्लिन चोपड़ा टीवी शो बिग बॉस 3 की प्रतियोगी रही हैं। शर्लिन सोमवार को थाई हाई स्लिट वाली एक खूबसूरत ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचाई। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शादी करना चाहेंगी? जवाब में शर्लिन ने हां कहा। मगर उन्होंने शर्त रखी कि शादी के बाद उनका सरनेम नहीं बदलना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं राहुल गांधी का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

बोल्ड लुक की वजह से जानी जाती शर्लिन

वर्कफ्रंट की बात करें तो शर्लिन बड़े पर्दे से दूर रहती हैं लेकिन उन्होंने अब लंबे समय के बाद वापसी की है। वह पौरुषपुर सीजन 2 में नजर आईं हैं। ये वेब सीरीज 28 जुलाई को स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में शर्लिन महारानी स्नेहलता के किरदार में नजर आईं हैं। वह बीते कई दिनों से इसके प्रमोशन में नजर आईं।

शर्लिन अपने बोल्ड लुक की वजह से जानी जाती हैं। उन्होंने कई बोल्ड फोटोशूट करवाए हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी रही थीं। उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर, रेड स्वास्तिक, वजह तुम हो जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

राहुल गांधी की 137 दिन बाद सांसदी वापस

इन दिनों राहुल गांधी भी सुर्खियो में हैं। दरअसल, 137 दिन बाद उनकी सांसदी वापस हुई है। वे सोमवार को संसद भी पहुंचे। मोदी सरनेम केस में गुजरात की कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद उन्हें संसद से अयोग्य कर दिया गया था। एक बार फिर वे वायनाड से सांसद के रूप में बहाल हुए हैं।


Comment As:

Comment (0)