
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल बढ़ेगा धन ! पढ़ें राशिफल।
Lucknow Desk : आज 14 मई दिन बुधवार है और चंद्रम का गोचर आज दिन रात अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज सूर्य और गुरु का भी गोचर रात्रि में होने जा रहा है। दरअसल पंचांग की गणना बताती है कि कल चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन भी आज रात होने जा रहा है। ऐसे में आज बुधदित्य, चंद्राधि सहित कई अन्य शुभ योग भी बनेंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है।धन की स्थिति मजबूत रहेगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नए निवेश की योजना बन सकती है लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं. संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज अपने पुराने अधूरे कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करें। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
वृषभ राशि
आज कुछ व्यावसायिक उलझनें सामने आ सकती हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें – खासकर गले और गर्दन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। विवादों से दूर रहें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालना उचित रहेगा। दफ्तर में कुछ लोग आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकते हैं, सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग आपकी मुश्किलें हल करेगा।
मिथुन राशि
आज कुछ व्यावसायिक उलझनें सामने आ सकती हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें – खासकर गले और गर्दन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। विवादों से दूर रहें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालना उचित रहेगा। दफ्तर में कुछ लोग आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकते हैं, सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग आपकी मुश्किलें हल करेगा।
कर्क राशि
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए ध्यान और योग अपनाना लाभदायक होगा। जीवनसाथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा. यात्रा करने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें। ध्यान रखें कि किसी करीबी की सलाह आपके लिए उपयोगी हो सकती है। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्लेषण और योजना बनाने के लिए उत्तम है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद समाचार ला सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें, नहीं तो गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज आपको अपने कार्यों के लिए मान्यता मिल सकती है। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा. निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। जीवनसाथी से जुड़ी किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है, परंतु संवाद से समस्या का समाधान संभव है। आज कोई पुराना मित्र आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष लाभ में रहेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सुखमय रहेगा। आपकी कोई उलझन भी आज सुलझ सकती है। घर से निकलते समय अपने माता-पिता का आशीर्वाद ले तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा। वैसे आज अचानक धन लाभ से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपकी कोई मेहनत सफल होने से आपको आज खुशी होगी। आपको आज रुचिकर भोजन भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आप आज किसी की मदद के लिए आगे भी आएंगे। आपको आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आज बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सुझाव से आपको आज फायदा होगा। कार्यस्थल पर कोई उलझन और परेशानी चल रही तो उसका आज समाधान निकलेगा। कारोबार में कमाई बढ़ने से आपको आज खुशी मिलेगाी।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी या काम सौंपा जा सकता है। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। आपकी प्रगति देखकर आपके कुछ और विरोधी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आपको आज कहीं से गिफ्ट मिल सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। आपको आज उधार लेनदेन से बचना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक लेकिन व्यस्तता भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय या काम शुरू करते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा, आपको इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपको अपने खान-पान को लेकर सजग रहना चाहिए। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव और उलझन वाला रह सकता है। आपको आज अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपका बनता काम भी आज बिगड़ सकता है। वैसे आज वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आप आज लाभ ले पाएंगे। मित्रों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आपको आज पिता की सलाह और सुझाव से फायदा होगा इसलिए कोई भी पारिवारिक फैसला लें तो पिता से सलाह जरूर कर लें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज फायदा हो सकता है, आपका कोई सरकारी क्षेत्र का काम भी बनेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। यदि आपका संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद है तो आज उसमें आपको फायदा हो सकता है, आपको विवाद में जीत मिल सकती है। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सतर्क भी रहना होगा क्योंकि कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर सकते हैं। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देना होगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलने की खुशी होगी।