Breaking News:
CM Yogi Adityanath SP chief Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर हमला, बोले- प्रयागराज में दरगाह पर झंडा फहराने वाला CM की जाति का…

Lucknow Desk: रामनवमी पर पूरे देश में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे। इसी बीच प्रयागराज में महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सालार मसूद गाजी की दरगाह की छत पर चढ़कर भगवा झंडे फहराए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। अब इस मामले पर राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार इस तरह की चीजें करवाकर मुख्य मुद्दों से भटका रही है।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि झंडा फहराने वाला सीएम की जाति का है। उसको सरकार, पुलिस, एसपी, कमिश्नर कोई कुछ नहीं बोलेगा। क्योंकि ये सब मुख्यमंत्री के इशारे पर किया जा रहा है। सरकार अपनी नाकामी छुपा रहा है। सरकार ऐसी घटनाएं को करवा कर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

गाजी मियां की दरगाह पर हंगामा

दरअसल, प्रयागराज में रामनवमी पर महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सालार मसूद गाजी की दरगाह की छत पर चढ़ गए और भगवा झंडा फहराए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले की शिकायत तुरंत पुलिस से भी की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचीलेकिन उसे महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच से जुड़े कार्यकर्ता नहीं मिले। लोगों की पहचान करके तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी कार्यकर्ताओं ने दरगाह हटाने के लिए प्रदर्शन किया और जय श्री राम के नारे लगाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।

दरगाह के बाहर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था

इस बवाल के बाज से दरगाह के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है ताकि किसी तरह का माहौल खराब न हो सके। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि गाजी मियां की दरगाह में मां शीतला की भी पूजा की जाती हैं , जिसकी वजह से काफी हिन्दू भी इस दरगाह में आते हैं।

यह भी पढ़ें:- कल बिहार जाएंगे Rahul Gandhi, Kanhaiya Kumar के साथ पदयात्रा में होंगे शामिल


Comment As:

Comment (0)