Breaking News:
Bhind MLA

Bhind MLA : 12वीं पास विधायक नरेंद्र कुशवाहा कौन? IAS संजीव कुमार श्रीवास्तव ताना मुक्का !

Lucknow Desk : सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसके बाद राजनिति तेज हो गई है। बता दे कि मध्य प्रदेश के भिंड विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा पहले भी कई बार चर्चा में रहे चुके हैं। इस बार भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक खाद को लेकर कलेक्टर आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर आए तो बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर पर मारने के लिए मुक्का तान दिया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। जुलाई 2025 में परीक्षा के दौरान उन्होंने एक छात्र को थप्पड़ मार दिया था। जिस पर पूरे राज्य में उनकी आलोचना की गई थी। वहीं एक अन्य मामले में तहसीलदार माला शर्मा ने उन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था और सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा था। आईएएस संजीव श्रीवास्तव के पास बीटेक और एमबीए की डिग्री है। उन्होंने पीजीडीसीए भी किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने एमपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी और प्रशासनिक पद पर चयन किया था। बाद में राज्य सरकार ने 2011 ने उन्हें प्रमोट कर आईएएस पद आवंटित किया और उनका बैच 2011 है। 2023 विधानसभा चुनाव के चुनावी हलफनामे के अनुसार विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा 12वीं पास हैं। हालांकि उन्होंने ग्रेजुएशन के फर्स्ट इयर में दाखिला लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की है। भिंड जिले में इनकी छवि दबंग विधायक के रूप में है।


 


Comment As:

Comment (0)