Breaking News:
Mosque

हर तरफ मस्जिद क्यों ? छिड़ा नया विवाद

Lucknow Desk: फ्रांस की राजधानी पेरिस के चार्ल्‍स डी गॉल एयरपोर्ट के साथ एक नया विवाद छिड़ गया है। बता दे की, इस्राइल-हमास के संघर्ष की वजह से फ्रांस में तनाव बढ़ रहा है। यहां पर एयरपोर्ट पर मुस्लिम यात्रियों के एक समूह के नमाज पढ़ने के बाद विवाद पैदा हो गया है। एयरपोर्ट की तरफ से इस घटना पर खेद जताया गया है। यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब देश की सरकार ने धर्म से जुड़ी बातों से दृढ़ता से निपटने की कसम खाई है। घटना की कई तस्वीरों को साझा किया गया है। इन तस्‍वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके पास बैठे हुए हैं।

एयरपोर्ट के प्रस्थान हॉल में प्रार्थना किए जाने पर ऑपरेटर एयरोपोर्ट्स डी पेरिस के मुख्य कार्यकारी ऑगस्टिन डी रोमानेट ने कहा, 'यह खेदजनक है। प्रार्थना के लिए कई समर्पित पूजास्थल मौजूद है। सीमा पुलिस को को इस पर रोक लगाने और अपनी चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।' उन्होंने इसी के साथ इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

10 मिनट तक पढ़ी नमाज

चार्ल्‍स डी गॉल को फ्रांस का सबसे बड़े हवाई अड्डे के तौर पर जान जाता है। यहां के टर्मिनल 2बी पर मुस्लिम यात्रियों ने नमाज पढ़ी है। बताया जा रहा है कि करीब 30 यात्रियों ने इस नमाज में हिस्सा लिया। न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक करीब 10 मिनट तक नमाज पढ़ी गई। सभी धर्मों के लोगों के लिए निजी तौर पर प्रार्थना करने के लिए हवाई अड्डे पर विशेष बंद क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। लेकिन फ्रांस, हवाई अड्डों सहित स्कूलों और सार्वजनिक भवनों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक विश्वास के प्रदर्शन को मंजूरी नहीं देता है।

एयरपोर्ट पर विशेष प्रार्थनास्थल उपलब्ध : एस्ट्रिड पैनोस्यन

फ्रांस के सांसद एस्ट्रिड पैनोस्यन बेवेट ने कहा, 'एयरपोर्ट पर विशेष प्रार्थनास्थल उपलब्ध है।' फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने एक्स पर कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारी नियमों को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।


Comment As:

Comment (0)