Breaking News:
rinku priya

क्यों टल गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, वजह जान होंगे हैरान !

Lucknow Desk : 18 नवंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी होने वाली थी। लेकिन शादी टल गई है। कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। बता दे कि नों परिवाार जोर-शोर से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियों में लगे थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है । इतना ही नहीं दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां भी रोक दी हैं । जानकारी के लिए बता दे की उस दौरान रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में व्यस्त रहेंगे। शादी की अगली तारीख जल्द तय की जाएगी। संभवतः आईपीएल 2026 के बाद डेट तय की जाएगी। प्रिया सरोज मछलीशहर सीट से पहली बार सांसद चुनी गई हैं। कुछ दिन पहले ही लखनऊ के फाइव स्‍टार होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में शादी होनी थी। होटल में मेहमानों के लिए कमरे आदि भी बुक किए गए थे। अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में प्रदेश की टीम की ओर से खेलेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आइपीएल शुरू हो जाएगा। फरवरी के अंत में खेल से वक्त मिलने पर या फिर आइपीएल 2026 के बाद शादी की तिथि तय की जाएगी। दोनों परिवार ने यह भी तय किया है कि शादी वाराणसी में न करके कहीं अन्य स्थान पर की जाएगी और यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। आपको बता दें कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के सगाई समारोह में सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्‍चन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला और कई क्रिकेटरों ने भी शिरकत की थी। रिंकू सिंह ने जब अंगूठी पहनाई तो प्रिया सरोज भावुक हो गई थीं। वह लगातार अपने आंसू पोंछती नजर आई थीं। सगाई के बाद जब रिंकू सिंह पहली बार अपनी ससुराल पहुंचे तो उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ था।


 


Comment As:

Comment (0)