
America ने तोड़ा ईरान का परमाणु सपना, तबाह किए फोर्डो, नतांज और इस्फहान
US Attack Iran: इजरायल और ईरान की लड़ाई में अब America भी कूद पड़ा है। America ने दावा किया है कि ईरान की तीन परमाणु साइट्स पर America ने हमला किया है। जिसमें ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके अलावा B-2 बंकर ने 13000 किग्रा वाले बम गिराए जिससे वहां तबाही मच गई है।
दरअसल, ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस बात की जानकारी शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा- ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिका ने बेहद सफल हवाई हमला किया है। पहाड़ों की गहराई में मौजूद ईरान का फोर्डो न्यूक्लियर साइट अब पूरी तरह तबाह हो चुका है।
Donald Trump ने अपने पोस्ट में लिखा, हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। पहले टार्गेट फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है।
फोर्डो पूरी तरह तबाह
वहीं फोर्डो को लेकर Donald Trump ने लिखा, ‘FORDOW IS GONE’ यानी फोर्डो पूरी तरह तबाह हो चुका है। ईरान के गहोम शहर के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में बसा फोर्डो न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स हमेशा से अमेरिका, इजरायल और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की नजर में रहा है। बता दें, 2009 में जब पहली बार इसका अस्तित्व सामने आया, तो दुनिया को पता चला कि ईरान ने इसे 60 से 90 मीटर गहराई में सुरंगों के जरिए छिपा रखा है। जहां 3,000 तक यूरेनियम संवर्धन सेंट्रीफ्यूज लगाए गए हैं। यह हमला तब हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दो सप्ताह का समय दिया था।
B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से हमला
बता दें, Donald Trump ने सीधे तौर पर ये नहीं बताया कि हमले कैसे किए गए, लेकिन अमेरिकी रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मिशन में अत्याधुनिक B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया है। ये वही विमान हैं जो 30,000 पाउंड वजनी GBU-57बम ले जा सकते हैं, जिन्हें खास तौर पर गहराई में छिपे ठिकानों को तबाह करने के लिए बनाया गया है। फोर्डो की तबाही में इसी बम का इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढ़ें:- Bihar चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बढ़ाई पेंशन, प्रशांत और Tejashwi ने किया वार !