Lucknow Desk: Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों नेताओं समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जांच में आपराधिक इरादे के ठोस सबूत नहीं मिले है। यानी कोर्ट के अनुसार, दस्तावेज़ों और बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था, न कि किसी साजिश का परिणाम।
इस मामले पर स्पेशल जज जितेन्द्र सिंह ने आदेश पारित किया है। कोर्ट ने कहा कि कोई ओवरऑल साज़िश या क्रिमिनल इंटेंट नहीं मिला है। वहीं सीबीआई को बिना किसी सबूत के उन्हें फंसाने के लिए फटकार लगाई है और कहा कि विस्तृत आरोपपत्र में कई कमियां हैं जिनका समर्थन किसी गवाह या बयान से नहीं होता है।
4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल
राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अब CBI दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करेगी। वहीं अरविंद केजरीवाल इस मामले को लेकर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
कितने दिन जेल में रहे केजरीवाल?
इस मामले में अरविंद केजरीवाल लंबे समय तक जेल में रहे है। केजरीवाल 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार हुए थे और 13 सितंबर 2024 को जमानत मिली थी, जबकि इससे पहले उन्हें 10 मई 2024 से 1 जून 2024 तक लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम राहत भी मिली थी।
कोर्ट के फैसले पर क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल?
कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया और कहा कि उन पर लगाया गया मामला पूरी तरह निराधार था। मनीष सिसोदिया ने भी संविधान और न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए इसे ईमानदारी की जीत करार दिया।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों नेताओं समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जांच में आपराधिक इरादे के ठोस सबूत नहीं मिले है। यानी कोर्ट के अनुसार, दस्तावेज़ों और बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था, न कि किसी साजिश का परिणाम। इस मामले पर स्पेशल जज जितेन्द्र सिंह ने आदेश पारित किया है। कोर्ट ने कहा कि कोई ओवरऑल साज़िश या क्रिमिनल इंटेंट नहीं मिला है। वहीं सीबीआई को बिना किसी सबूत के उन्हें फंसाने के लिए फटकार लगाई है और कहा कि विस्तृत आरोपपत्र में कई कमियां हैं जिनका समर्थन किसी गवाह या बयान से नहीं होता है। 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अब CBI दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करेगी। वहीं अरविंद केजरीवाल इस मामले को लेकर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कितने दिन जेल में रहे केजरीवाल? इस मामले में अरविंद केजरीवाल लंबे समय तक जेल में रहे है। केजरीवाल 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार हुए थे और 13 सितंबर 2024 को जमानत मिली थी, जबकि इससे पहले उन्हें 10 मई 2024 से 1 जून 2024 तक लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम राहत भी मिली थी। कोर्ट के फैसले पर क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल? कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया और कहा कि उन पर लगाया गया मामला पूरी तरह निराधार था। मनीष सिसोदिया ने भी संविधान और न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए इसे ईमानदारी की जीत करार दिया।
Lucknow Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। 25, 26 और 27 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे में अमित शाह का मुख्य फोकस राज्य के सीमावर्ती जिलों किशनगंज और अररिया पर रहेगा। आज वह बिहार दौरे के लिए निकल गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह राज्य के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा उपायों, प्रशासनिक तैयारियों और चल रही विकास पहलों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें, गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को शाम 4 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा किशनगंज के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे से 7 बजे तक कलेक्ट्रेट में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद किशनगंज में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 26 फरवरी को गृह मंत्री अररिया जाएंगे, जहां वो सुबह 11 बजे लेट्टी सीमा चौकी पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के जिला अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगे। इसका आकलन करने के लिए अमित शाह एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा को लेकर बातचीत होगी। उसी दिन वह वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके बाद रात का विश्राम पूर्णिया में करेंगे। अमित शाह का 27 फरवरी को कार्यक्रम पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए होगा। जहां वह एक बार फिर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। दरअसल, अमित शाह का बिहार दौरा कॉफी अहम माना जा रहा है। वहीं सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव सीमांचल क्षेत्र में अवैध प्रवासियों के माध्यम से वोट बैंक बनाने के प्रयास चल रहे हैं और जोर देकर कहा था कि एनडीए सरकार ऐसी प्रथाओं की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा था कि हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे देश से निकाल दिया जाएगा और सभी अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।
Lucknow Desk: बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसकी नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरु होगी। इसी बीच चर्चा हो रही थी कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगी, लेकिन इस चर्चा पर चिराग ने खुद विराम लगा दिया है। पटना में उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी मां रीना पासवान राज्यसभा चुनाव की कैंडिडेट नहीं हैं। मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव में हमारी मां की कोई दावेदारी नहीं होगी। हालांकि, चिराग पासवान ने ये नहीं कहा कि राज्यसभा सीट पर उनकी दावेदारी नहीं होगी। पांच सीटों में से मां के लिए कोई दावेदारी नहीं शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने जानकारी दी कि उनकी मां राज्यसभा चुनाव नहीं लडेंगी। उन्होंने कहा कि प्रभु मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि मेरी मां राजनीति में नहीं आ रही हैं। आप लोग इसे कतई डिबेट का हिस्सा नहीं बनाएं। वह (रीना पासवान) अपने आप को सक्रिय राजनीति से दूर रखती हैं। रखना चाहती हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगे कहा, एक मां होने के नाते ये जरूर है कि वो मेरे साथ सार्वजनिक रूप से मंच पर दिखती हैं या अर्धांगिनी होने के नाते मेरे पिता के साथ दिखी होंगी, लेकिन वो सक्रिय राजनीति में कतई नहीं आना चाहतीं। मेरी मां की पांच राज्यसभा सीटों में से कोई दावेदारी नहीं है। इतना जरूर मानता हूं कि पांच की पांच सीटें हमारा एनडीए गठबंधन जीतेगा। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है। यह बात कहां से आई की चिराग की मां जाएंगी राज्यसभा? दरअसल, बिहार की सियासत में चर्चा हो गई थी कि राज्यसभा की पांचवीं सीट लोजपा (रामविलास) के खाते में जाएगी। इसलिए चर्चाएं थी कि चिराग पासवान की मां रीना पासवान राज्यसभा जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, ये बताया जा रहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मात्र 29 सीटों पर लड़ने वाली लोजपा (आर) के साथ ये समझौता हुआ था कि फिलहाल आप 29 सीटों पर लड़ें, बाद में एक राज्यसभा सीट आपके खाते में जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 35 से 40 सीट लड़ना चाहते थे। लोजपा (आर) का गणित तब ये था कि उसके पांच सांसद हैं तो प्रति लोकसभा के अनुसार सात विधानसभा सीटें होनी चाहिए, लेकिन लोजपा (आर) को जब 29 सीटें मिली थी तो ये चर्चा थी कि उसे इसके बदले एक राज्यसभा सीट मिलेगी। इसलिए राज्यसभा की पांचवीं सीट पर चिराग पासवान की पार्टी लड़ेगी, इसकी चर्चा तेज थी। इसी बीच लोजपा (आर) के मंत्री संजय कुमार सिंह का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि एक सीट लोजपा लड़ेगी और हम सब चिराग पासवान की मां रीना पासवान को राज्यसभा भेजना चाहते हैं। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी कि चिराग की मां रीन पासवान राज्यसभा जा सकती हैं, हालांकि चिराग पासवान ने खुद जानकारी देकर साफ कर दिया कि उनकी मां राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।