INDIA

बाल-बाल बचे Brijbhushan Sharan Singh!

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

TV 24 Network October 31, 2025 0

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी।

स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी।

इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था।

अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

Tags

UP-News Brijbhushan-Sharan-Singh
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और संदिग्ध बैंक खातों की जांच
बिहार में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.09 लाख संदिग्ध बैंक खाते चिह्नित

बिहार में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य में साइबर ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक लाख से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की है। इन खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से हासिल रकम को जमा करने और एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किए जाने की आशंका है। पुलिस की इस कार्रवाई को ऑनलाइन ठगी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।   जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस के साइबर अपराध से जुड़े अभियान के दौरान कुल 1,09,475 संदिग्ध बैंक खाते सामने आए हैं। जांच में इन खातों के जरिए करीब 72.53 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन खातों से जुड़े बैंकिंग रिकॉर्ड और लेनदेन की गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगी में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके।   म्यूल बैंक खातों के माध्यम होती है साइबर ठगी साइबर अपराध की दुनिया में म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। ऐसे खाते अक्सर दूसरे लोगों के नाम पर खुलवाए जाते हैं या कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता है। साइबर ठग ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगवाते हैं। इसके बाद रकम को कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे असली आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।   कई मामलों में खाताधारकों को यह जानकारी भी नहीं होती कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल किसी साइबर अपराध में किया जा रहा है। हालांकि, जानबूझकर अपना खाता ठगी के लिए उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।   पटना में सबसे ज्यादा संदिग्ध खाते मिले पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की संख्या में पटना पहले स्थान पर है। यहां 14,644 खाते चिह्नित किए गए हैं। इसके बाद गया में 6,172, मुजफ्फरपुर में 4,244, भागलपुर में 4,197 और नालंदा में 4,146 संदिग्ध खाते मिले हैं। पश्चिम चंपारण, सिवान, वैशाली और औरंगाबाद में भी बड़ी संख्या में ऐसे खाते सामने आए हैं।   बिहार पुलिस के साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए बैंकिंग संस्थानों और पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है। पटना जिले में एक और साइबर पुलिस थाना स्थापित करने की भी योजना है।   दो महीने में 121 करोड़ रुपये की साइबर ठगी पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान बिहार में साइबर अपराध से जुड़ी 47,659 शिकायतें दर्ज की गईं। इस अवधि में साइबर ठगों ने करीब 121.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस और बैंकिंग संस्थानों की मदद से 36.94 करोड़ रुपये की रकम होल्ड कराई गई, जबकि लगभग 8.04 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए।   लोगों से सतर्क रहने की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नौकरी, कमीशन या घर बैठे कमाई के लालच में अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, एटीएम पिन और इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।   अगर किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो उसे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

TV 24 Network November 14, 2026 0
दिवाली के दौरान लखनऊ में UP-112 पुलिस आपातकालीन सेवा

लखनऊ में दिवाली पर UP-112 को मिलीं 4,849 शिकायतें, 60% मामले विवाद और मारपीट के

अनंत सिंह की बेटी की शादी और महंगी गाड़ियों के तोहफों को लेकर चर्चा

अनंत सिंह की बेटी की शादी में करोड़ों के तोहफे, दामाद के लिए डिफेंडर और बेटे को BMW

बिहार के वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली

बिहार में 21 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, वैशाली में NDA दिखाएगा एकजुटता

लखनऊ के ठाकुरगंज में घर में लगी आग का दृश्य
लखनऊ के ठाकुरगंज में घर में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में सोमवार सुबह एक मकान में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।   सुबह करीब 4:40 बजे लगी आग जानकारी के अनुसार, यह घटना ठाकुरगंज क्षेत्र के बाबा हजारा बाग इलाके की है। सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर में बुजुर्ग मोहम्मद अतीक मौजूद थे। आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।   स्थानीय लोगों ने मकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई।   मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की संभावित वजह मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती को माना जा रहा है। आशंका है कि अगरबत्ती से निकली चिंगारी या उसके संपर्क में आने वाली किसी ज्वलनशील वस्तु के कारण आग भड़क गई होगी। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।   विशेषज्ञों के मुताबिक, घरों में इस्तेमाल होने वाली मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती और अन्य ज्वलनशील चीजों को पर्दे, बिस्तर, कागज और लकड़ी के फर्नीचर से दूर रखना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।   दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर जांच की गई। इस दौरान 75 वर्षीय मोहम्मद अतीक की मौत की जानकारी सामने आई।   बुजुर्ग की मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई और आग लगने के कारणों की जांच शुरू की। घरों में आग से बचाव के लिए सावधानी जरूरी इस घटना ने एक बार फिर घरेलू सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, मोमबत्ती या अन्य जलने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इन्हें ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए, जहां से आग कपड़ों, गद्दों या फर्नीचर तक पहुंच सके।   लखनऊ के ठाकुरगंज में हुआ यह हादसा बताता है कि घर में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में लोगों को आग से बचाव के उपाय अपनाने और रात में जलती हुई वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की जरूरत है।

TV 24 Network November 10, 2026 0
अयोध्या में दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर सजाए गए दीप

अयोध्या में कल मनेगा 10वां दीपोत्सव, 30 लाख दीपों और 2100 ड्रोन शो से जगमगाएगी रामनगरी

बाराबंकी के रामसनेहीघाट में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दो इनामी बदमाश

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल; लूटकांड के सभी आरोपी पकड़े गए

अयोध्या दीपोत्सव 2026 में मोबाइल AR तकनीक से दिखेंगे रामायण के थ्रीडी दृश्य

अयोध्या दीपोत्सव होगा हाईटेक, मोबाइल पर दिखेंगे रामायण के 5 थ्रीडी दृश्य; 2100 ड्रोन से सजेगा आसमान

उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP में त्योहारों से पहले पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, CM योगी के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में दीपोत्सव, दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सुरक्षा, साफ-सफाई और आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए शासन से लेकर तहसील और थाना स्तर तक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।   मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों का माहौल खराब करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।   संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा मुख्यमंत्री ने प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने को कहा है। धनतेरस और दीपावली के दौरान प्रमुख बाजारों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास 24 घंटे पुलिस निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नियमित पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया है।   वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। आपातकालीन सेवा पीआरवी-112 को भी लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।   सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे नजर त्योहारों के दौरान अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि भड़काऊ पोस्ट, गलत जानकारी या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेशों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षा नियम मुख्यमंत्री ने पटाखों की बिक्री और भंडारण में अग्निसुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा है। पटाखों की दुकानें खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही लगाने तथा अस्थायी गोदाम घनी आबादी से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लाइसेंस और अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।   बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था पर जोर सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास और पंचायती राज विभाग को बस्तियों, बाजारों और कॉलोनियों में सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा गया है। परिवहन विभाग को यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने और मनमाना किराया वसूलने वाले निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।   अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री ने 7 नवंबर को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन की योजना पहले से तैयार कर उसका प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।   सरकार का उद्देश्य त्योहारों के दौरान प्रदेश में शांति, सुरक्षा और बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना है। छुट्टियां निरस्त होने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

TV 24 Network November 4, 2026 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सब्सिडी देने का कार्यक्रम

UP में 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा, ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी जारी करेंगे

दिल्ली पुलिस ने 1998 के पुराने हत्याकांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

दिल्ली में 26 साल पुराने हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी की हथौड़े से की थी हत्या

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ मजदूरों का दर्दनाक हादसा।

राजस्थान में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल

0 Comments

Breaking news
• राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा • राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा