Breaking News:
Har Ghar Tiranga

Har Ghar Tiranga : बीजेपी सांसदों ने निकाली तिरंगा रैली , कई मंत्री हुए शामिल

Lucknow Desk : धीरे - धीरे विधान सभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है। वहीं इसी बीच आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है।  बता दे की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहे।

इस रैली में अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, और अर्जुन राम मेघवाल समेत कई केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आयोजित किया है। बता दें, आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' मनाया जाएगा। इसमें लोगों को अपने-अपने घरों पर झंडे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस दौरान कहा, ‘प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों में तिरंगा प्रदर्शित करना चाहिए। यह नागरिकों का कर्तव्य है। इस साल 15 अगस्त विशेष है क्योंकि यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के समापन का प्रतीक है’ संस्कृति मंत्रालय ने एक दिन पहले ही तिरंगा यात्रा के संबंध में जानकारी दी थी। कहा गया कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रोग्राम को देखते हुए 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को घरों के परिसरों पर झंडे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।  

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा.... 

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली से पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आने वाले 15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। यह 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन कार्यक्रम है। हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा..... 
बाइक रैली के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सदन से निलंबन को लेकर जब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई सदन के नियमों के अनुसार की जाती है। इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इस संबंध में कहा गया था, ‘11.08.23 को सुबह 8:45 बजे से 9:15 बजे तक हर घर तिरंगा बाइक रैली मथुरा रोड, भैरों रोड, प्रगति मैदान टनल और इंडिया गेट पर चलेगी। सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे हर घर तिरंगा बाइक रैली के मार्ग को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। 


Comment As:

Comment (0)