Lucknow Desk: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया और कहा कि यह उनकी इस चुनाव की आखिरी सभा है। उन्होंने कहा कि अब वे 4 मई के बाद शपथ ग्रहण के लिए बंगाल आएंगे। साथ ही उन्होंने TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के पास न कोई विजन है और न काम करने की नीयत है।
‘मैं न दिन देखता हूं, न रात…’: PM Modi
पीएम मोदी ने 1857 की आजादी की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि बैरकपुर की धरती ने उस समय बड़ी भूमिका निभाई थी और अब यही जगह बंगाल में बदलाव की शुरुआत कर रही है।
उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दशकों से देशभर में काम कर रहे हैं और पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं न दिन देखता हूं, न रात, न मौसम… बस काम करने निकल पड़ता हूं। आप लोग ही मेरा परिवार हैं।”
आध्यात्मिक अनुभव का जिक्र
प्रधानमंत्री ने जनवरी 2024 में अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था और कई मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया था।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान भी उन्हें वैसी ही आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है। साथ ही उन्होंने बंगाल के लोगों के प्यार को अपने जीवन का बड़ा आशीर्वाद बताया।
‘बंगाल की सेवा करना मेरा कर्तव्य’
पीएम मोदी ने कहा कि रैलियों के दौरान उन्हें लोगों के कई संदेश, पत्र और तस्वीरें मिलती हैं, जिन्हें वे ध्यान से पढ़ते और देखते हैं।
उन्होंने कहा कि बंगाल की सेवा करना, उसे सुरक्षित रखना और यहां की चुनौतियों से निपटना उनका कर्तव्य है। उनके अनुसार, यह चुनाव पूर्वी भारत के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
PM Modi का TMC पर निशाना
प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं, जबकि अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने इसे “जंगलराज” बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार TMC ने अपने पुराने नारे “मां, माटी, मानुष” का जिक्र तक नहीं किया, जबकि इसी के आधार पर पार्टी सत्ता में आई थी।
महिलाओं, किसानों और युवाओं पर आरोप
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में TMC ने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए सही काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों की जरूरतों को नजरअंदाज किया गया।
कोलकाता और आयुष्मान योजना का वादा
पीएम मोदी ने कहा कि TMC ने कोलकाता को लंदन बनाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर की पहचान को बचाया जाए।
साथ ही उन्होंने वादा किया कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना लागू की जाएगी। इससे लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया और कहा कि यह उनकी इस चुनाव की आखिरी सभा है। उन्होंने कहा कि अब वे 4 मई के बाद शपथ ग्रहण के लिए बंगाल आएंगे। साथ ही उन्होंने TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के पास न कोई विजन है और न काम करने की नीयत है। ‘मैं न दिन देखता हूं, न रात…’: PM Modi पीएम मोदी ने 1857 की आजादी की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि बैरकपुर की धरती ने उस समय बड़ी भूमिका निभाई थी और अब यही जगह बंगाल में बदलाव की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दशकों से देशभर में काम कर रहे हैं और पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं न दिन देखता हूं, न रात, न मौसम… बस काम करने निकल पड़ता हूं। आप लोग ही मेरा परिवार हैं।” आध्यात्मिक अनुभव का जिक्र प्रधानमंत्री ने जनवरी 2024 में अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था और कई मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान भी उन्हें वैसी ही आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है। साथ ही उन्होंने बंगाल के लोगों के प्यार को अपने जीवन का बड़ा आशीर्वाद बताया। ‘बंगाल की सेवा करना मेरा कर्तव्य’ पीएम मोदी ने कहा कि रैलियों के दौरान उन्हें लोगों के कई संदेश, पत्र और तस्वीरें मिलती हैं, जिन्हें वे ध्यान से पढ़ते और देखते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की सेवा करना, उसे सुरक्षित रखना और यहां की चुनौतियों से निपटना उनका कर्तव्य है। उनके अनुसार, यह चुनाव पूर्वी भारत के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। PM Modi का TMC पर निशाना प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं, जबकि अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने इसे “जंगलराज” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार TMC ने अपने पुराने नारे “मां, माटी, मानुष” का जिक्र तक नहीं किया, जबकि इसी के आधार पर पार्टी सत्ता में आई थी। महिलाओं, किसानों और युवाओं पर आरोप पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में TMC ने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए सही काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों की जरूरतों को नजरअंदाज किया गया। कोलकाता और आयुष्मान योजना का वादा पीएम मोदी ने कहा कि TMC ने कोलकाता को लंदन बनाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर की पहचान को बचाया जाए। साथ ही उन्होंने वादा किया कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना लागू की जाएगी। इससे लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी कर दिए हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 53.36 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें करीब 24.91 लाख छात्र कक्षा 12वीं के थे। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच राज्यभर के 8,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। 10वीं के टॉपर्स हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के नतीजों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने 97.83% अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। अदिति (बाराबंकी) दूसरे स्थान पर रहीं। अर्पिता (सीतापुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं के टॉपर्स इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। यूपी बोर्ड ने टॉपर्स की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के जरिए साझा की। मंत्री गुलाब देवी का बयान रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस साल भी बेटियों ने अपनी काबिलियत साबित की है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। मंत्री ने यह भी कहा कि पहले परीक्षाओं में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे मेहनती छात्रों को सही परिणाम मिल रहा है। ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं “UP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर दर्ज करें सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Lucknow Desk: मुरादाबाद जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसकी कुछ सहेलियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोप था कि वे लड़कियाँ उसे बुर्का पहनाने और नॉनवेज खाने के लिए मजबूर कर रही थीं। यह घटना दिसंबर 2025 की है। अब आरोपी लड़कियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर FIR रद्द करने की मांग की है। हाई कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। क्या है पूरा ममला? शिकायत के मुताबिक, ट्यूशन क्लास में पढ़ने वाली 5 लड़कियाँ छात्रा को इस्लाम अपनाने के लिए कहती थीं। उसे कथित रूप से जबरन बुर्का पहनाया गया और नॉन-वेज खाने के लिए दबाव बनाया गया। मना करने पर बार-बार समझाने और मनाने की कोशिश होती थी। भाई के अनुसार, यह सब उसके सामने भी हुआ और छात्रा डर के कारण चुप रही। पुलिस ने की कार्रवाई मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश धर्मांतरण विरोधी कानून 2021 के तहत FIR दर्ज की। धारा 3 और 5(1) लागू की गई। 5 लड़कियों को आरोपी बनाया गया। 5 लड़कियों में से अलीना और शाबिया मुख्य आरोपी है और 3 अन्य नाबालिग बताई गईं। हाईकोर्ट में क्या हुआ? आरोपी लड़कियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर FIR रद्द करने की मांग की। उनका कहना था कि मामला झूठा और बदले की भावना से बनाया गया है। पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा पर असर पड़ रहा है। कोर्ट का फैसला 16 अप्रैल 2026 को जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की बेंच ने FIR रद्द करने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच में CCTV फुटेज और अन्य सबूत मिले हैं। फुटेज में छात्रा को बुर्का पहनाते हुए देखा गया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि युवाओं में दूसरों पर धर्म थोपना चिंताजनक है। ऐसे मामलों पर शुरुआत में ही रोक जरूरी है। कानून का उद्देश्य ऐसी घटनाओं को रोकना है साथ ही, शाबिया को पहले दी गई अस्थायी राहत भी वापस ले ली गई। आगे की स्थिति फिलहाल, पुलिस जांच अभी जारी है। कोर्ट ने FIR को बरकरार रखा हैष आरोपी पक्ष इसे गलतफहमी या झूठा मामला बता रहा है। अदालत ने उपलब्ध सबूतों के आधार पर FIR को सही मानते हुए जांच जारी रखने का रास्ता साफ कर दिया है।