INDIA

Viral Video: करीब 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी पर नजर आई JCB, लोगों ने पूछे कई तरह के सवाल

TV 24 Network January 16, 2026 0
JCB on 10 Storey Water
JCB on 10 Storey Water

Lucknow Desk: अहमदाबाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर एक जेसीबी करीब 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी पर कैसे पहुंची और ये काम खत्म होने के बाद नीचे कैसे उतरेगी? यह दृश्य सबको चौंकाने दिया है। इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो को देखकर लोग जेसीबी चालक की हिम्मत और कौशल की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, यह मामला अहमदाबाद के कालुपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत वहां मौजूद एक बहुत पुरानी पानी की टंकी को गिराए जाने का है। बताया जा रहा है कि यह टंकी करीब 75 साल पुरानी थी और अब इस्तेमाल में नहीं थी। जिसको अब हटाया जा रहा है। अहमदाबाद नगर निगम ने इसे हटाने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया, जिसने हर किसी को चौंका दिया।

कालुपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण

अहमदाबाद के कालुपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन परिसर में बने पुराने और बेकार ढांचों को हटाया जा रहा है। ताकि रेलवे स्टेशन का विस्तार हो सके। इसी कड़ी में पानी की यह टंकी बीच में आ रही थी, इसलिए इसे गिराना जरूरी हो गया था।

लोगों के मन में सवाल ये जेसीबी कैसे पहुंचा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि इतनी ऊंचाई तक जेसीबी पहुंचाई कैसे गई। तो नगर निगम के अनुसार, पहले एक बड़ी क्रेन की मदद से करीब आठ टन वजन वाली जेसीबी को टंकी के ऊपर रखा गया। इसके बाद दो अनुभवी ऑपरेटरों को ऊपर वहां भेजा गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के पूरे इलाके को सील किया गया। यह काम करते समय सभी की सुरक्षा का ध्यान रखा गया।

कैसे उतेरगी JCB मशीन?

वहीं लोगों के मन में अब ये सवाल है कि ये जेसीबी पानी की टंकी से नीचे कैसे उतरेगी? तो बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस तरह से क्रेन की मदद से मशीन को ऊपर चढ़ाया गया था, उसी तरह क्रेन की ही मदद से इसे उतारा भी जाएगा।

Tags

Viral-Video Trending-Video Ahmedabad JCB-on-10-Storey-Water
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 300 किलो खराब पनीर जब्त
रक्षाबंधन से पहले नोएडा में बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खराब पनीर जब्त कर नष्ट

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खराब और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत अधिकारियों ने करीब 300 किलोग्राम ऐसा पनीर जब्त किया, जिसे खाने के लिए अनुपयुक्त पाया गया। कार्रवाई के बाद पूरे पनीर को नष्ट करा दिया गया। यह कार्रवाई 24 अगस्त 2026 को सामने आई।   गढ़ी चौखंडी में पकड़ा गया पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नोएडा के गढ़ी चौखंडी इलाके में जांच अभियान चलाया। टीम को पनीर की एक बड़ी खेप के बारे में जानकारी मिली थी। जांच के दौरान पनीर की गुणवत्ता पर सवाल उठे। अधिकारियों ने पनीर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और बाद में उसे नष्ट करा दिया।   हरियाणा के मेवात से आई थी खेप अधिकारियों के अनुसार, यह पनीर हरियाणा के मेवात क्षेत्र से नोएडा लाया गया था। त्योहार के समय दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसी वजह से बाहर से आने वाले पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों की जांच पर खाद्य विभाग विशेष ध्यान दे रहा है।   खाने योग्य नहीं था पनीर जांच के दौरान जब्त पनीर को अधिकारियों ने मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त बताया। ऐसे खाद्य पदार्थों को बाजार में बेचने से उपभोक्ताओं की सेहत पर खतरा पैदा हो सकता है। इसी कारण विभाग ने कार्रवाई करते हुए पनीर को नष्ट करा दिया, ताकि यह दोबारा बाजार में न पहुंच सके।   8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए अभियान के दौरान केवल पनीर की ही जांच नहीं हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों से दूध, पनीर, दही और मिठाइयों के 8 नमूने भी लिए। इन सभी सैंपलों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।   रक्षाबंधन पर बढ़ती है मिठाई और पनीर की मांग रक्षाबंधन के मौके पर मिठाइयों, दूध, पनीर और दही की बिक्री बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट या घटिया गुणवत्ता वाले उत्पाद बाजार में आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए खाद्य विभाग ने त्योहार से पहले निरीक्षण और सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है।   लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें। खुले में रखे या संदिग्ध गुणवत्ता वाले पनीर और मिठाइयों से बचना चाहिए। पैक्ड उत्पाद खरीदते समय पैकेट की स्थिति, तारीख और अन्य जरूरी जानकारी भी देखना जरूरी है।   आगे भी जारी रह सकता है अभियान नोएडा में हुई यह कार्रवाई त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सतर्कता को दिखाती है। 24 अगस्त 2026 को सामने आई इस कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की नजर अब अन्य बाजारों और खाद्य कारोबारियों पर भी है। आने वाले दिनों में दूध, पनीर, मिठाई और दूसरे खाद्य उत्पादों के नमूनों की जांच का अभियान जारी रहने की संभावना है।

TV 24 Network August 24, 2026 0
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 अगस्त की रात से रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

भारत-जापान रक्षा सहयोग बैठक में राजनाथ सिंह और जापानी रक्षा मंत्री

समुद्री सुरक्षा में बढ़ेगी भारत-जापान की साझेदारी, संयुक्त युद्धपोत निर्माण की संभावना

भारत में चीनी की रिकॉर्ड कीमतों के बीच duty-free sugar import पर विचार करती सरकार

चीनी की रिकॉर्ड कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, Duty-Free Import पर विचार

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस और एंबुलेंस के साथ भगदड़ के बाद राहत-बचाव का दृश्य।
Lakhisarai Stampede: अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार, 17 अगस्त 2026 की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के पास भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।   सावन सोमवार पर उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अशोक धाम मंदिर भगवान शिव का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। सावन के सोमवार के कारण सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के आसपास भीड़ लगातार बढ़ रही थी, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया। रिपोर्टों के मुताबिक एक समय पर अचानक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो जाने के कारण बैरिकेडिंग के आसपास काफी दबाव बन गया।   बिजली के तार की घटना के बाद मची अफरा-तफरी शुरुआती जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर के पास बिजली के तार या खंभे से जुड़ी घटना के बाद लोगों में करंट फैलने की आशंका पैदा हो गई। इसके बाद भीड़ में अचानक घबराहट फैल गई और श्रद्धालु सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।   इसी दौरान कुछ लोग गिर गए और पीछे से आ रही भीड़ के दबाव में स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि प्रशासन अभी घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है।   कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में इलाज जारी हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।   मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।   राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख लखीसराय की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राज्य और जिला प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को आवश्यक राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।   अशोक धाम मंदिर में हर साल पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु अशोक धाम मंदिर बिहार के प्रमुख शिव मंदिरों में शामिल है। सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। खासकर सोमवार को दूर-दूर से लोग पूजा और जलाभिषेक के लिए यहां आते हैं। ऐसे अवसरों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, बैरिकेडिंग, मेडिकल टीम और आपातकालीन व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।   हादसे के कारणों की जांच जारी इस घटना ने एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों में क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन जांच कर रहा है कि हादसा किस वजह से हुआ और क्या सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी थी।   जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल प्रशासन का मुख्य ध्यान घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की सहायता पर है।

TV 24 Network August 17, 2026 0
अयोध्या सावन मेला 2026 के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और भारी वाहनों के बदले रूट

अयोध्या में सावन मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, 17 अगस्त तक भारी वाहनों के बदले रूट

बदायूं में डॉक्टर से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में डॉक्टर से मारपीट: गाय से कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, चार लोग गिरफ्तार

बरेली में ₹100 करोड़ GST फ्रॉड और फर्जी ITC नेटवर्क का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

यूपी में ₹100 करोड़ GST फ्रॉड का खुलासा, नेपाल से जुड़ा फर्जी ITC नेटवर्क; 5 आरोपी गिरफ्तार

राज्यसभा में दो अहम विधेयक पेश करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसद मानसून सत्र 2026
राज्यसभा में आज दो अहम विधेयक पेश करेंगे अमित शाह, केरल का नाम ‘Keralam’ करने का प्रस्ताव भी शामिल

संसद के मानसून सत्र में बुधवार, 12 अगस्त 2026 का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में दो प्रमुख विधेयक पेश करने वाले हैं। इनमें Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 और National Co-operative Development Corporation (Amendment) Bill शामिल हैं। इन दोनों विधेयकों को लेकर सदन में चर्चा होने की संभावना है और सरकार तथा विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस भी तेज हो सकती है।   केरल का नाम ‘Keralam’ करने की दिशा में कदम आज पेश किए जाने वाले प्रमुख विधेयकों में से एक केरल राज्य के आधिकारिक नाम से जुड़ा है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य का नाम Kerala से बदलकर Keralam किया जाना है। यह बदलाव स्थानीय भाषा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।   राज्य का नाम बदलना केवल सामान्य प्रशासनिक फैसला नहीं होता। इसके लिए संसदीय मंजूरी सहित कई औपचारिक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। विधेयक पारित होने के बाद सरकारी दस्तावेजों, रिकॉर्ड, विभागों और विभिन्न आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नए नाम का इस्तेमाल किया जा सकता है।   सहकारिता क्षेत्र से जुड़ा संशोधन भी अहम दूसरा विधेयक National Co-operative Development Corporation से संबंधित है। इस संशोधन का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र के कामकाज और विकास व्यवस्था में बदलाव लाना है। भारत में सहकारी संस्थाओं का ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और छोटे कारोबारों में बड़ा योगदान रहा है।   सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और इसे अधिक प्रभावी बनाने पर लगातार जोर देती रही है। ऐसे में इस संशोधन विधेयक को आर्थिक और ग्रामीण विकास के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।   विपक्ष की रणनीति पर भी नजर मानसून सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। रोजगार, महंगाई, राज्यों से जुड़े मुद्दे और अन्य राष्ट्रीय विषय लगातार चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे माहौल में सरकार के नए विधेयकों पर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी।   राज्यसभा में विधेयक पेश किए जाने के बाद इन पर चर्चा, संशोधन प्रस्ताव और राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल सकती है। यदि किसी मुद्दे पर सरकार और विपक्ष की राय अलग होती है, तो सदन में बहस और अधिक तीखी हो सकती है।   विधायी एजेंडे के लिए अहम दिन मानसून सत्र सरकार के लिए अपने महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का बड़ा अवसर होता है। आज पेश किए जाने वाले दोनों विधेयक अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हैं, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से दोनों का महत्व है।   एक ओर केरल का नाम बदलने का प्रस्ताव राज्य की पहचान से जुड़ा हुआ है, तो दूसरी ओर सहकारिता से संबंधित संशोधन देश की आर्थिक और ग्रामीण व्यवस्था से जुड़ा है।   इसलिए 12 अगस्त 2026 की राज्यसभा कार्यवाही पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर बनी रहेगी। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि इन विधेयकों पर चर्चा किस दिशा में आगे बढ़ती है और सरकार को इन्हें पारित कराने में कितना समर्थन मिलता है।

TV 24 Network August 12, 2026 0
PM Modi Har Ghar Tiranga Appeal ahead of Independence Day 2026

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी की अपील, 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने का संदेश

झारखंड बंद के दौरान रांची में JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद, रांची में BJP का जोरदार प्रदर्शन

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर लाल किले के समारोह में पहली बार वंदे मातरम्

15 अगस्त को बनेगा इतिहास, पहली बार लाल किले के समारोह में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

0 Comments

Breaking news
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा