pakistan

Pakistan Video: हम पहले से ही चांद पर हैं , चंद्रयान 3 पर पाकिस्तान की आम जनता ने क्या कुछ कहा?

Lucknow Desk : अपने भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने वो किया जिसकी उम्मीद भी नहीं थी। लेकिन आज पुरे भारत में ख़ुशी की लहर है। चोरो तरफ लोग खुश है। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसके बाद से कही हवन है तो कही पार्टी हो रही है। आपको बता दें कि दुनिया भर की नजरें भारत के इस मून मिशन पर टिकी हुई हैं। दरअसल, चंद्रयान-3 कुछ ही देर में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। ऐसे में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नजरें भी चंद्रयान-3 पर हैं। पाकिस्तान की जनता की कुछ प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, जब से चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है, तब से ही इससे संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लोग तो चांद पर पहले से ही रह रहे हैं। भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर पाकिस्तान के लोगों से राय ली जा रही थी, तभी एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है। हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे, क्या यह आपको नहीं पता।  

वही ,एक अन्य पाकिस्तानी युवक का कहना है कि पाकिस्तान में फिलहाल रोटी, कपड़ा और मकान के लाले पड़े हुए हैं। पाकिस्तान खुद अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष  के भरोसे है, ऐसे में हम तरक्की और तकनीकी के बारे में सोच भी नहीं सकते। वहीं, पीटीआई से बातचीत में एक पाकिस्तानी शख्स का कहना है कि पहले पाकिस्तान की हालत बेहतर हुआ कहती थी, पहले पाकिस्तान दूसरे देशों की मदद किया करता था लेकिन अब स्थिति बदतर हो।

मजाक उड़ने वाले पाकिस्तान मंत्री ने दी बधाई
आपको बता दें कि बता दें कि, इससे पहले भारत के मून मिशन का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने भारत के चंद्रयान मिशन के लिए बधाई दिया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट करने का अनुरोध किया है।

 


Comment As:

Comment (0)