Aaj Ka Rashifal 01 December 2023

Aaj Ka Rashifal 01 December 2023: जानें आज का राशिफल, 1 दिसंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Lucknow Desk: आज 1 दिसंबर 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। शास्त्रों के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा। सभी राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन सबसे अच्छा रहने वाला है। आज आपको माता-पिता की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है जिससे आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी। आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा।

 वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका कामकाज बहुत बढ़िया चलेगा। व्यापार में आपको उन्नति की अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए धन का निवेश भी कर सकते हैं। आपके लिए बहुत अधिक बेहतर समय रहेगा। आपको आपके व्यापार में सुबह के समय में थोड़ी सी हानि उठानी पड़ सकती है, परंतु शाम के समय में आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा, आपको मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका व्यापार ठीक चलेगा। आप अपने व्यापार में कोई नया कार्य खोल सकते हैंजिसमें आपको आर्थिक लाभ ज्यादा प्राप्त होगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो आप अपने पार्टनर पर थोड़ी निगरानी रखें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है और आपकी आपके पार्टनर के साथ में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में आपको थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आपके ऑफिस में दिन थोड़ा सा तनावपूर्ण समय व्यतीत करना पड़ेगा। आपके अधिकारियों से आपको किसी बात की डांट लग सकती है। आपके विरोधी भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी नौकरी में बदलाव के संयोग बना रहे हैं।

 सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आप धन का निवेश किसी संपत्ति को खरीदने में कर सकते हैं। आज आप कोई घर, मकान दुकान इत्यादि खरीद सकते हैं। आपको आपके परिवार का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा, जिससे आप अपनी हर परेशानी से बाहर निकल आएंगे, आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत पहले से थोड़ी बेहतर रहेगी। परंतु आप थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खाने में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

 कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन कुछ मामलों में ठीक रहेगा। आज आप सारा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास भरापूर रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप थोड़ा सा भी डरेंगे नहीं। नौकरी में आपको आपके अफसरों का सहयोग मिलेगा। आप अपने अफसरों के सहयोग से अपने कार्यों को अच्छी तरह से कर पाएंगे, जिससे आपके बड़े अफसर आपसे बहुत अधिक खुश रहेंगे और खुश होकर वे आपके वेतन में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन बहुत अधिक तनाव भरा रह सकता है। आज किसी बात को लेकर आप गुस्सा ना करें, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके परिवार के सदस्यों से या जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। किसी पर अधिक गुस्सा करने से आपकी बात बिगड़ सकती है, इसलिए आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके सहयोगियों के सहयोग से सभी कार्यों को पूरा कर सकेंगेजिससे आपके अधिकारी आपसे बहुत अधिक खुश रहेंगेपरंतु आप अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहे और आप किसी भी प्रकार की राजनीति में भाग ना लें। अपने ऑफिस में हर प्रकार की राजनीति से थोड़ा दूर रहे।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपनी वाणी मे नियंत्रण रखेंकिसी से भी बुरा व्यवहार ना करें। आज आप धन के लेनदेन में बहुत अधिक सावधान रहे, किसी को भी धन उधार ना दे और ना ही किसी से धन उधार ले, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आज आपका धन आपके वाहन पर बहुत अधिक खर्च हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्ट या म्यूजिक के प्रति आपकी रुचि बहुत अधिक बढ़ सकती है, इसमें आप कोई प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते हैं और इसको आप अपना व्यवसाय भी बना सकते हैंइससे आपको आय की बढ़ोतरी के साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। आज आप किसी की बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं जिससे आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनको पेट दर्द या कमर दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक खुश रहेगा। आपके व्यापार में थोड़ा सा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता हैपरंतु आपकी जरूरत के सभी कार्य आपके व्यापार से पूरे होते रहेंगे। ऑफिस में आज आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण शाम के समय में आपको थकावट भी हो सकती है  परंतु आपके कार्य और लगन को देखकर आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का मन पढ़ने पढ़ाने में लगा रहेगा। आप अपने जीवन में कामयाब होने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते हैं इससे आपको अपने करियर को बनाने में बहुत अधिक सहायता मिलेगी। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं जहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी।


Comment As:

Comment (0)