
Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशियों को अचानक मिलेगा लाभ
आज 5 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। रात 9 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही पूरे दिन, पूरी रात पार कर के शुक्रवार 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसी के साथ जानते है आज गुरूवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है? बात करते है?
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में कोई समस्या आ सकती है।
उपाय:- बेल के पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।
वृषभ राशिफल
किसी पुराने मुकदमे पर आज आपको जीत मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम करेंगे। जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगा।
उपाय :- पीला रूमाल अपने पास रखें।
मिथुन राशिफल
कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
उपाय :- पानी में सौंफ डालकर स्नान करें।
कर्क राशिफल
आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से धन हानि हो सकती है। व्यापार में आय कम व्यय ज्यादा होगा।
उपाय :- पीला सरसों आपने पास रखें।
सिंह राशिफल
किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफल होने से धन लाभ होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।
उपाय :- चांदी गले में पहने।
कन्या राशिफल
अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने के योग हैं।
उपाय :- गरीब को भोजन कराएं।
तुला राशिफल
नौकरी में पदोन्नति की योग बन रहे है। किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
उपाय :- मसूर की दाल बहते हुए पानी में बहाएं।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन अधिक सुख और उन्नति दायक रहेगा। विरोधी पक्ष की पराजय होगी। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना पर विचार विमर्श होगा।
उपाय :- कड़वे तेल का चौमुखा दीपक घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं।
धनु राशिफल
रोजगार की तलाश पूरी होगी। नए उद्योग धंधे शुरू कर सकते हैं।
उपाय :- शिवजी को आक के फूल चढ़ाएं।
मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक बढ़ सकता है। किसी के बहकावे में न आए। अपने बुद्धि विवेक से सोच समझ कर कार्य करें।
उपाय :- गाय को खीर खिलाएं।
कुंभ राशिफल
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी।
उपाय :- धर्मस्थल पर बासमती चावल और मिश्री का दान करें।
मीन राशिफल
संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
उपाय :- उगते हुए चंद्रमा के दर्शन करें।