
Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 03 राशियों को मिलेगी तरक्की
Horoscope Today: आज 8 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि शाम 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। रात 12 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही दोपहर बाद 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 8 सितंबर को ऋषि पंचमी का पर्व है। इसी के साथ जानते है आज रविवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?
मेष राशिफल
मेष राशि के लिए आज का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में स्थान बदल सकता है।
उपाय:- भक्ति भाव से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशिफल
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय :- काले तिल डालकर गणेश जी को अर्पित करें।
मिथुन राशिफल
आज कोई अचानक बड़ा निर्णय न लें। नौकरी में अच्छा स्थान प्राप्त कर सकते है।
उपाय :- आज सफेद रंग का कपड़ा पहने।
कर्क राशिफल
नए मित्रों से व्यापार शुरू कर सकते है। कोर्ट कचहरी के कार्य से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान एवं उपहार प्राप्त होगा।
उपाय :- साबुत हल्दी की गांठ अपने तकिए के नीचे रखकर सोए।
सिंह राशिफल
आर्थिक क्षेत्र में जल्दबाजी करने से बचें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
उपाय :- पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं।
कन्या राशिफल
किसी प्रियजन का दूर देश से समाचार मिलेगा। यात्रा में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय :- बंदरों को गुड़ खिलाएं।
तुला राशिफल
कार्य क्षेत्र में संयम बनाकर रखें। व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय :- चने की दाल और हल्दी दक्षिणा सहित मंदिर में दान करें।
वृश्चिक राशिफल
किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में पूर्ण सफलता मिलेगी।
उपाय :- मंगल यंत्र की पूजा करें।
धनु राशिफल
व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भविष्य में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेगी।
उपाय :- पीपल के पांच वृक्ष लगाकर उन्हें पालें।
मकर राशिफल
कार्य क्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशानियां रहेंगी। व्यापार में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय :- बंदरों को चीनी खिलाएं।
कुंभ राशिफल
नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित समाचार मिलेगा।
उपाय :- रामचरित मानस का पाठ करें।
मीन राशिफल
परिवार में खुशियों का संचार होगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
उपाय :- शराब और मांस का सेवन न करें।