
Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा
Horoscope Today: आज 9 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। रात 12 बजकर 32 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 4 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 9 सितंबर को सूर्य षष्ठी व्रत है। इसी के साथ जानते है आज सोमवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?
मेष राशिफल
मेष राशि के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय:- सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक नमक न खाएं।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी से कोई वादा करने से बचे, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी।
उपाय :- गरीब को दान करें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लिए आज का दिन चिंता ग्रस्त रहेगा। आपको अपने कामों की चिंता सताएगी, लेकिन आप उन पर पूरा ध्यान दे, तो बेहतर रहेगा।
उपाय :- तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए आज का दिन कानूनी मामले में अच्छा रहेगा। आज का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धन संबंधित कुछ कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आपके पूरे होंगे।
उपाय :- कोढियों को शाम के समय खाना खिलाएं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लिए आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। मन में कुछ समस्याएं रहेंगी। व्यवसाय में आपको कुछ अपरिचित लोगों से कोई डील फाइनल करने से बचना होगा।
उपाय :- पीपल पर मीठा जल चढ़ाएं।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए आज का दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
उपाय :- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
उपाय :- हनुमान चालीसा का पांच बार पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। कुछ उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसाय में आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें।
उपाय :- सुगंधित वस्तुओं का दान करें।
धनु राशिफल
धनु राशि आज कोई नया काम की शुरु कर सकता है। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।
उपाय :- जौ के दाने गोमूत्र में भिगोकर लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज का दिन किसी नए वाहन के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई काम सोच विचार कर करने की आवश्यकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय :- 28 मयूर के पंख से स्वयं का झाड़ लगाएं।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। किसी से कोई बड़ा लेनदेन करने से पहले लिखा पड़ी अवश्य करें, नहीं तो बाद में उसमें आपको झुठा साबित होना पड़ सकता है।
उपाय :- रामचरित मानस का पाठ करें।
मीन राशिफल
मीन राशि के लिए आज का दिन निराशजनक रहेगा। परिवार में कोई घटना घट सकती है।
उपाय :- हरा रुमाल अपने पास रखें।