
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, गरीब महिलाओं को हर महीने मिलेगा 3000 रुपये
Lucknow Desk: Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने आज रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं के साथ कई मुद्दे उठाए। इसी बीच सपा अध्यक्ष ने यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस और लॉ एंड आर्डर को लेकर सरकार घेरा। इस मौके पर Samajwadi Party महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, सांसद डिंपल यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव किरणमय नंदा भी मौजूद रहे।
सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र करते हुए कहा कि अगर राज्य में समाजवादी सरकार बनती है, तो “स्त्री सम्मान योजना” शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। अखिलेश ने इसे महिलाओं की आर्थिक आज़ादी और सम्मान से जोड़ते हुए बताया कि सपा की सरकार महिलाओं के हक में ठोस कदम उठाएगी।
आगे सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इधर देखने को मिला है कि बीजेपी से महिलाओं ने दूरियां भी बना ली हैं। जो समाजवादी सरकार में अच्छी योजनाएं चल रही थीं उन योजनाओं को तोड़ मरोड़कर अपने पॉलिटिकल लाभ के लिए दूसरे तरीके की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसलिए महिला संगठन और हम सबने मिलकर फैसला लिया है कि आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनेगी तो स्त्री सम्मान संबंधी योजना लागू करेगी।
इसी बीच Akhilesh Yadav ने पंचायती चुनाव को जिक्र करते हुए कहा कि पंचायती राज में आरक्षण लागू करने का काम नेताजी का था। उसका परिणाम यह हुआ कि बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधान और पंचायती राज में अलग-अलग स्तर पर चुनाव जीत कर आईं। बड़े पैमानों पर महिलाएं सदस्य बनीं। अगर किसी ने पॉलिटिकल सशक्तिकरण किया है तो वह समाजवादी पार्टी ने आरक्षण देकर किया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है जब 2027 में Samajwadi Party की सरकार बनेगी, तब महिला आरक्षण लागू होगा। बड़े पैमाने पर संगठन की महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।