Yogi And Akhilesh

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, सीएम योगी ने किया पलटवार

लखनऊ: जैसे-जैसे 2024 का चुनाव नज़दीक आ रहा है। वैसे -वैसे राजनीति भी बढ़ती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं बीते कुछ दिन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ये देश मजहब से नहीं संविधान से चलेगा। अगर इस देश में रहना है तो राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा। वहीं यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है।

अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला

सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए और बेरोगारी के मुद्दे पर घेरा और साथ ही पिछले इंटरव्यू में योगी जी के बयान को लेकर भी तंज कसा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि धर्म धमकी नहीं होता है। ये तो इंसान को मानवीय व्यवहार और आपसी सहनशीलता को सिखाने का रास्ता है। उन्होंने कहा कि धर्म लिबास से नहीं बल्कि इंसान के विचारों से प्रकट होता है।

साथ ही साथ आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में बेरोजगारी की दर तो बताते हैं पर रोजगार कितने दिए इस पर कभी बात नहीं करते हैं। जिस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार का सृजन हो रहा है। भर्ती प्रक्रिया साफ-सुथरे तरीके से सम्पन्न हो रही है। आज प्रदेश की बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत से घटकर तीन से चार फीसदी हो गई है।

एक अन्य सवाल में अखिलेश यादव ने पूछा कि मुख्यमंत्री योगी बताएं कि प्रदेश में 2017 से 2022 तक 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की संख्या में कितनी बढ़त हुई है और सरकार आने वाले समय में इन बच्चों के रोजगार के लिए क्या कर रही है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिया जवाब

इस पर मुख्यमंत्री योगी ने जवाब दिया कि मुझे खुशी है कि समाजवादियों की सोच में इतना तो बदलाव हुआ कि अब वो जनसंख्या की बात कर रहे हैं। जिसे नियंत्रित करने के लिए ही समान कानून लाने की बात की जा रही है। इसी बहाने योगी ने इशारों-इशारों में समान नागरिक संहिता का जिक्र कर दिया। वहीं, सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधान परिषद में हंगामा हो गया। सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी और फिर बर्हिगमन कर लिया।


Comment As:

Comment (0)