Bhojpuri Actress Akshara Singh

Actress Akshara Singh राजनीति में आजमाएंगी किस्मत, जानिए किस पार्टी में हो रही शामिल

Lucknow Desk: वर्तमान समय में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री एक दूसरे के पूरक बन गए है। राजनीति दुनिया में आने वाले ऐसी कई हस्तियां जो फिल्म इंडस्ट्री में रहने के साथ-साथ राजनीति में भी अपना नाम रौशन कर दिया है। दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के साथ-साथ नेतागण भी अपनी अपनी बिसात बिछाने में जुटे गए है। इसी क्रम में बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस भी राजनीति में कदम रखना शुरु कर दिया है। इसी बीच बहु चर्चित भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी अपनी किस्मत आजमानें के लिए राजनीति में आ रही है।

बता दे कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के राजनीति के प्रवेश की अटकने तब और जोर पकड़ लीं जब उन्होंने केंद्रीयमंत्री के साथ एक फोटो शेयर किया। वहीं अक्षरा ने कहा था कि गडकरी की राजनीति उन्हें अच्छी लगती है। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खुद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ही हवा दे दी।

अक्षरा सिंह राजनीति में रखेंगी कदम

मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। आज सोमवार दोपहर 3 बजे अक्षरा जनसुराज पार्टी का दामन थामेंगी। जनसुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर उन्हें सदस्यता दिलवाएंगे। बता दें कि प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद अक्षरा ने उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि  पार्टी 2024 में अक्षरा सिंह को टिकट दे सकती है।

2022 में राजनीति का चढ़ा खुमार

बता दें साल 2022 में भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर राजनीति का खुमार चढ़ा था, उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की थी। एलबम की शूटिंग के दौरान अक्षरा सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया था कि अगर उन्हें गोरखपुर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। तब वो जरुर चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि गोरखपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश का जिस तरह से विकास हो रहा है इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी पूरी टीम को श्रेय जाता है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्र राजनीति में शामिल

बता दे कि इससे पहले भी कई भोजपुरी एक्टर राजनीति में अपना किस्मत आजमा चुके है। भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी बीजेपी से सांसद है। वहीं रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टस में से एक है। इन्होंने कई फिल्मों में काम है। इसके अलावा बिग बॉस और सोशल रियलीटी शो झलक दिखला जा में काम किए। इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ा। वहीं, अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी राजनीति में कदम रखने जा रही है। वह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस ने प्रशांत किशोर के मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़े:- http://Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती आज, जानिए क्यों इसे कहा जाता है प्रकाश पर्व


Comment As:

Comment (0)