
Rahul Gandhi की यात्रा में शामिल हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin, BJP ने जमकर किया विरोध
Lucknow Desk:बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन 'वोटर अधिकार यात्रा' कर रहा है। Rahul Gandhi की 'वोटर अधिकार यात्रा' में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए। जिसके बाद बीजेपी और जेडीयू के नेताओं का विरोध तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी पटना में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका और उनके बिहार आने का विरोध जताया।
स्टालिन को यात्रा में लाकर फंसे Rahul Gandhi?
बता दें, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में निकले। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, RJD leader Tejashwi Yadav, MK Stalin और Revanth Reddy के विरोध में लिखे नारे के पोस्टर और तख्तियां थीं। सभी कार्यकर्ता इनके विरोध में नारे लगा रहे थे।
BJP ने बना लिया चुनावी मुद्दा
इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका। कार्यक्रम में पसमांदा फाउंडेशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने कहा कि बिहार के लोग अगले चुनाव में इस अपमान का बदला जरूर लेंगे। बिहार का अपमान करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज भले तेजस्वी यादव सत्ता की भूख में बिहार के लोगों का अपमान करने वालों का भी स्वागत कर रहे हों, लेकिन इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा।