Breaking News:
Bihar CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar का बड़ा ऐलान!, शिक्षकों की भर्ती के लिए डोमिसाइल नीति की घोषणा

Lucknow Desk: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने सरकारी शिक्षकों की भर्ती में डोमिसाइल नीति की घोषणा कर दी है। फिलहाल सीएम ने यह स्पष्ट नहीं किया कि राज्य में जन्मे और पले-बढ़े लोगों के लिए कितने फीसदी भर्तियां आरक्षित होंगी।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।

बता दें, बिहार में डोमिसाइल नीति को लेकर बढ़ते घमासान के बीच बिहार मंत्रिमंडल ने आदेश दिया कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फिसदी का कोटा केवल राज्य की स्थायी निवासियों तक ही सीमित रहेगा।

अगर बात करें, साल 2016 की तो बिहार सरकार ने राज्य में सभी स्तरों पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आक्षरण लागू किया। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में डोमिसाइल के मुद्दे पर राजनीतिक दलों द्वारा जनता को अपने-अपने पाले में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने RJD के सत्ता में आने पर 100 फीसदी डोमिसाइल का वादा किया है।


Comment As:

Comment (0)