
Himachal : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी , देर रात अचानक हुई ये परेशानी
Lucknow Desk : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना है। अस्पताल में उन्हें देर रात लाया गया है। मुख्यमंत्री के पेट में अचानक से दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। पेट में इन्फेक्शन के कारण उन्हें बुधवार देर रात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम सुक्खू अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
सीएम को पेट में हुआ दर्द
पेट में दर्द के कारण मुख्यमंत्री को फौरन अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया। हालांकि सीएम की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य आई है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
आईजीएमसी के एमएस ने दी ये जानकारी
आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि देर रात ढाई बजे के करीब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में दर्द हुआ था। उन्हें सीएम निवास ओक ओवर से आईजीएमसी लाया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच की गई तोपताल चला है कि उनके पेट में दर्द के अलावा, सूजन भी है। जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में दाखिल किया गया है।