Breaking News:
Chardham Yatra

आज से Chardham Yatra की हुई शुरुआत, भक्तों के लिए खुला कपाट

Chardham Yatra 2025: आज अक्षय तृतीया के मौके पर Chardham Yatra की शुरूआत हो गई है। अक्षय तृतीया और Chardham Yatra का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। इसका उल्लेख पवित्र ग्रंथों में किया गया है। आज 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के मौके पर Chardham Yatra के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

हिंदू धर्म में Chardham Yatra एक विशेष तीर्थ यात्रा है। इसका हिंदू धर्म में से विशेष महत्व होता है। इसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की पूजा आ जाती है। बता दें, 1200 साल पुरानी इस Chardham Yatra का लाभ पाने के लिए भक्त बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचते है। इसी कड़ी में जानते हैं आज यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय क्या है?

कब खुलेगा यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट?

आज पहले दिन Chardham Yatra यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने वाला है। आज अक्षय तृतीया होने की वजह से गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेगा। कपाट खुलने के साथ ही पवित्र तीर्थयात्रा Chardham Yatra की शुरूआत हो गई है। इसके अलावा यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर के समय 11 बजकर 55 मिनट पर खुलेगा। आज भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा। वह Chardham Yatra का लाभ पाएंगे। इस Chardham Yatra में शामिल होने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्त यहां पहुंचेंगे। बता दें, अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा जाता है, इसलिए इस दिन से Chardham Yatra की शुरुआत होती है।

क्या होता हैं Chardham Yatra का महत्व?

हिंदू धर्म में तीर्थयात्राओं में Chardham Yatra का विशेष महत्व है। यह धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा को मानते है। यह चार पवित्र स्थलों का महत्व होता है क्योंकि यहां पर भगवान का वास होता है। कहते हैं कि, यमुनोत्री धाम यमुना नदी का स्त्रोत स्थल माना जाता है तो गंगोत्री धाम को गंगा नदीं के स्त्रोत से जोड़कर देखा गया है। इसके अलावा केदारनाथ धाम में भगवान शिव का निवास होता है। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम की बात करें तो, इसे आठवां बैकुंठ कहते हैं।

इन चार धाम में पहुंचने के लिए यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है, तो वहीं गंगोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में राजश्री गढ़वाल हिमालय में स्थित है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है। बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।


Comment As:

Comment (0)