
Samajwadi Party के होर्डिंग में बाबा साहब की तस्वीर काटे जाने से BJP और BSP नाराज
Lucknow Desk: यूपी की राजनीति में एक पोस्टर ने बवाल मचा रखा है। दरअसल, Samajwadi Party के होर्डिंग में बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को आधा काटकर आधे हिस्से में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर लगा गया है। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी और बसपा ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
BJP ने किया कड़ा हमला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इस पोस्टर को लेकर आक्रामक हो गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे “अक्षम्य अपराध” बताया और कहा कि “यह बाबा साहब का अपमान है, सपा की दूषित मानसिकता उजागर हुई है।” उन्होंने चेताया कि “देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।”
वहीं, भाजपा के मंत्री असीम अरुण ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा, कि “होर्डिंग में खुद को बाबा साहब के बराबर दिखाना सपा की दूषित मानसिकता और अनुयायियों की आस्था पर कुठारा घात है।“
वहीं आज भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में राजधानी लखनऊ के अटल चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
क्या बोलीं मायावती?
इस होर्डिंग पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “आतंकी हमले और बाबा साहब के नाम पर राजनीति नहीं, बल्कि देश में एकता की ज़रूरत है।” उन्होंने सपा और कांग्रेस को चेतावनी दी कि “BSP सड़कों पर भी उतर सकती है।”
लोहिया वाहिनी ने बनवाया था पोस्टर
बता दें, यह पोस्टर Samajwadi Party ने समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक के लिए लगवाया था। इस पोस्टर में बाबा साहब अंबेडकर और अखिलेश का आधा तस्वीर है। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। इसके अलावा लोहिया वाहिनी के नेताओं ने विवादित पोस्टर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी भेंट किया था।