
पूर्व CM Vijay Rupani का मैच हुआ DNA सैंपल, आज होगा अंतिम संस्कार
Lucknow Desk: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM Vijay Rupani की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। रविवार को गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि डीएनए टेस्ट से Vijay Rupani की पहचान सुनिश्चित हुई है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इसकी पुष्टि की है। आज उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पूर्व CM Vijay Rupani का अंतिम संस्कार राजकोट में होगा।
वहीं गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, "हमारे नेता विजयभाई रूपाणी, जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा गुजरात की सेवा में लगाया था, उनका निधन कॉफी दुखद है। आज सुबह 11:10 बजे डीएनए जांच से उनकी पहचान की गई है। यह राज्य और देश दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्लेन क्रैश में मारे गए 241 यात्रियों के परिजनों को उनकी डेडबॉडी सौंपने के लिए अभी तक कुल 248 सैंपल लिए गए हैं। प्लेन क्रैश के इस हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। राज्य सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
आज रविवार को इस प्लेन क्रैश में मारे गए विदेश नागरिकों के परिजनों सैंपल लिए गए। इसके बाद उनकी डेडबॉडी उन्हें सुपुर्द की गई। विदेश यात्रियों के परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार रात से शुरू हो गया लेकिन आज काफी परिजनों के पहुंचने की उम्मीद है।
बता दें, गुजरात के पूर्व CM Vijay Rupani एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो चुकी है। इस हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति की जान बच गई। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:- 'Housefull 5' ने पलट दिया बॉक्स ऑफिस का गेम!, फिल्म ने कुल की इतनी कमाई