
लखनऊ में Amit Shah ने नवचयनित सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, CM Yogi ने बढ़ाया हौंसला
Lucknow Desk: आज राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट पर CM Yogi ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किए। दरअसल, यूपी में पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस मौके पर गृहमंत्री Amit Shah ने कहा कि आज इन 60244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है। आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यूपी में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून न्यवस्था बिगड़ती गई। लेकिन, फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ सीएम बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित है।
नए युग का साक्षी बने: CM Yogi
इस मौके पर CM Yogi ने कहा कि आज यह भर्ती एवं नियुक्ति कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब यह देश पीएम मोदी की सरकार के 11 वर्षों के सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के तहत एक नए युग का साक्षी बन रहा है। आज का कार्यक्रम पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन का परिणाम है।
डिप्टी सीएम मौर्य ने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं
वहीं Deputy CM Keshav Prasad Maurya ने कहा कि जब हम उत्तर प्रदेश में सरकार में नहीं थे, तो राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा व्याप्त थी। आज आप ऐसे दौर में पुलिस सेवा में शामिल हुए हैं, जहां आपको अच्छी कानून-व्यवस्था और सुशासन मिलेगा। हम सबका एक ही संकल्प है- उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और 'नकल माफिया' से मुक्ति। आज बिना पैसा दिए आप लोगों की भर्ती हुई है। पहले ऐसा नहीं था, पैसे देकर ही नौकरी मिलती थी। आप सभी लोग अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़िए। उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।