INDIA Vs NDA

INDIA Vs NDA: संजय राउत ने भाजपा पर बोला हमला ,बोले- इंडिया तय करेगा भारत का अगला पीएम

Lucknow Desk : 2024 के लिए नया गठबंधन बन गया है। बेंगलुरु में विपक्षी दलों ने इसका नाम india रखा है। इसका नाम है इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानि INDIA...  वहीं इस नाम के बाद राजनीति तेज हो गई है। आज बुधवार को संजय रावत ने भाजपा पर कटाक्ष किया। बता दे की नाम का विरोध कर रही बीजेपी पर संजय रावत ने कहा की इंडिया नाम पर विवाद करने वाले देशभक्त नहीं हैं। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए बनाए गए 'भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन' की अगली बैठक मुंबई में होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'इंडिया' (INDIA) देश में तानाशाही को हराएगा। 

आखिर हिमंत सरमा ने क्या कहा था?

 रावत ने कहा कि आपको NDA तब याद आई जब हम 26 विपक्षी दल देश के लिए 'इंडिया' के रूप में पटना और बेंगलुरु में एक साथ आए। बैठकों के बाद ही आपका कमल खिलना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' तय करेगा कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने साथ में भी कहा कि क्या वे लोग जो कहते हैं कि मोदी इज इंडिया, क्या ये इंडिया का अपमान नहीं है। प्रधानमंत्री जो खुद को कहते हैं कि वे भारत हैं, ये गलत है। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि मोदी भारत नहीं हैं। देश का हर एक नागरिक इंडिया है। 

संजय रावत ने कहा कि आप देश में जो तानाशाही का माहौल बना रहे हैं उसके खिलाफ इंडिया चुनाव लड़ेगा और चुनाव जीतेगा. शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने नई दिल्ली में हुए एनडीए के घटक दलों की बैठक पर भी तंज कसा और कहा, जब इंडिया एक साथ आ गया तो उन्हें एनडीए याद आया है। पार्टी तोड़ने वालों को जोड़कर जो बना है, वो एनडीए है।  उन्होंने बताया, 'इंडिया' की अगली बैठक, मुंबई में होगी, जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही होगा। 

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गठबंधन का इंडिया नाम रखने पर कहा, ''अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा. हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए. हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे'' इस ट्वीट के बाद लोगों ने सरमा से कहा कि वो अपने ट्विटर बायो में लिखे इंडिया को भी हटा दें तो कुछ देर बाद सरमा ने इंडिया हटाकर भारत लिख दिया। 

आखिर लोक सभा और राज्य सभा में कौन ताकतवर है 

26 विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के पास अभी लोकसभा में 141 और राज्यसभा में 93 सदस्य हैं। लोकसभा में सबसे ज्यादा कांग्रेस के 49 सदस्य हैं। दूसरे नंबर पर डीएमके के पास 24 और तृणमूल कांग्रेस के पास 23 सांसद हैं। जेडीयू के पास 16, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के पास छह सदस्य हैं। CPI (M), IUML,नेशनल कान्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार) खेमे के पास 3-3 सदस्य हैं। आम आदमी पार्टी, जेएमएम, आरएसपी, एमडीएमके, वीसीके और केरला कांग्रेस के पास एक-एक सदस्य हैं। सीपीआई के दो सदस्य हैं। आठ ऐसे दल हैं, जिनके पास एक भी सांसद नहीं हैं। 

वहीं, एनडीए की बात करें तो इस खेमे में लोकसभा में अभी कुल 332 सांसद हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 301 सदस्य हैं। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के पास 13, लोक जनशक्ति पार्टी के पास छह सदस्य हैं। एनसीपी अजित गुट के दो, अपना दल (S) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के पास दो सांसद हैं। छह ऐसे दल हैं, जिनके पास एक-एक सांसद हैं। 25 दल ऐसे हैं, जिनके पास कोई सांसद नहीं हैं। 
 


Comment As:

Comment (0)