JP Nadda

JP Nadda : मेरी माटी-मेरा देश का हिस्सा बने जेपी नड्डा , NCP की टूट पर भी निशाना

Lucknow Desk : राजनीति में किसी ना किसी बात को ले कर जंग छिड़ी रहती है। वहीं इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियबााद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने भाग लिया। गाजियाबाद से 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'कल कुछ लोग मुंबई आए थे। कौन थे ये लोग? ये वो लोग थे, जो परिवार को आगे ले जाना चाहते हैं। लालू को तेजस्वी, अखिलेश को डिंपल, सोनिया जी को राहुल की चिंता है। ये काहे की नेशनल पार्टियां? ये तो परिवार की पार्टियां हैं। इसके आगे उन्होंने कहा की देश की स्वतंत्रता और सीमा की रक्षा करने वाले सिपाहियों को याद करने के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। हमें ऐसे शहीदों के परिवारों के बीच जाकर उन्हें बताना है कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जेपी नड्‌डा ने इस कार्यक्रम के दौरान विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की मुंबई में हुई बैठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये कौन लोग हैं जो मुंबई में जमा हुए थे? क्या उन्हें देश की चिंता है? वे लोग परिवार को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा, 'उद्धव ठाकरे को किसकी चिंता है, महाराष्ट्र की या आदित्य की? शरद की पार्टी परिवार के कारण टूटी। तृणमूल कांग्रेस बंगाल के लिए नहीं, भतीजे के लिए है। लालू यादव की पार्टी में कोई बाहर का नाम नहीं दिखता। किसी पर रेल भर्ती जमीन घोटाले, तो किसी पर चारा घोटाले का आरोप है। नेशनल हेराल्ड केस में मां-बेटा जमानत पर चल रहे हैं। 

बीजेपी के काम का ब्यूरो दिया 

भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था था। मोदी सरकार की नीतियों की वजह से आज हम ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी बन गए हैं। पीएम मोदी ने देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का सपना देखा है। इस पर काम हो रहा है। 

नड्‌डा ने कहा कि आज भारत में रेलवेज, एयरवेज, रोडवेज हर तरह की कनेक्टिविटी पर काम चल रहा है। ये विकसित भारत बनने की पहचान है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। आज आदित्य एल-1 लॉन्च हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या 9 साल पहले आप ये कल्पना कर सकते थे। आज स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हम जापान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आज 97 फीसदी मोबाइल भी भारत में बन रहे हैं। नेशनल वार मेमोरियल के समीप एक बहुत बड़ा अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इस अमृत वाटिका में देशभर से लाए हुए पौधों को लगाया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने तय किया है, हर वार्ड में, हर गांव में, हर पंचायत में, हर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। अपने आप को पर्यावरण से जोड़ा जाएगा और हर घर से जाकर मिट्टी लेकर कलश में एकत्र किया जाएगा। हम संकल्प लेंगे कि अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।


Comment As:

Comment (0)