Breaking News:
Moradabad News

Moradabad News : हर माह सुरक्षा में एक लाख खर्च करने पर भी नहीं बच सकी जान , जानें कौन है ?

Lucknow Desk : कहते है ना जब मौत आती है तब चाहे जितना पैसा लगा दो। सब बेकार है। ऐसा ही मामला सामने आया है। आप सोच नहीं सकते होंगे कि आप 1 से 2 महीने में एक लाख रुपए कमाने में लग जाते होंगे। लेकिन यहाँ अपनी सुरक्षा के लिए हर महीने एक लाख रुपए लगाना बड़ी है। अनुज चौधरी को पहले से आभास था कि उन पर हमला हो सकता है। इसलिए वह सुरक्षा को लेकर संजीदा रहते थे। सोसायटी से बाहर वह कभी अकेले नहीं जाते थे। सरकारी गनर मिलने के बावजूद उन्होंने निजी सुरक्षा कर्मी भी रखे थे। वह अपनी सुरक्षा में हर माह एक लाख रुपये खर्च करते थे। दोस्तों और गनर से हमेशा घिरे रहने वाले अनुज चौधरी को बेखौफ बदमाशों ने सोसायटी में उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

अनुज चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य थे। संभल के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते थे। प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से उनका विवाद चल रहा था। इसके अलावा उन्होंने असमोली ब्लॉक पर प्रमुख पद का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी उसके बेटे अनिकेत चौधरी से सीधे तौर पर दुश्मनी चल रही थी। 

हत्‍या के पीछे बताई जा रही रंजिश 
बाइक से आए तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में पुनीत घायल हुए हैं। घटना के पीछे असमोली के ब्लाक प्रमुख पद की रंजिश बताई जा रही है। घटना की प्राथमिकी ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर , बेटा अनिकेत और उनके दो साथियों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई गई है।

चुनाव भी लड़ चुके थे अनुज चौधरी

बताते चले कि अनुज चौधरी 2021 में चुनाव भी चुके लड़ चुके थे। लेकिन कुछ वोटो की वजह से चुनाव में जीत नहीं मिली।  2021 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में असमोली ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन 10 मतों से पराजित रहे। कुछ दिन पहले उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव भी लाए थे। मतदान से पहले ही संतोष देवी हाई कोर्ट से स्टे ले आई थी। इसे लेकर प्रभाकर और अनुज में रंजिश चली आ रही थी।


Comment As:

Comment (0)