Breaking News:
ashok-chaudhary-anant-singh

Ashok Chaudhary : अनंत सिंह के घर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी !

Lucknow Desk: एक बार फिर अपने निराले अंदाज में मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह दिखाई दिए। दरअसल नीतीश कुमार के काफी करीब माने जाने वाले बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मुलाकात कर सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। अशोक चौधरी जहां उनसे बातचीत करने के लिए पहुंचे थे तो अनंत सिंह उन्हें ले जाकर अपने भैंस का तबेला दिखाने लगे और भैंसों का बखान करने लगे। अशोक चौधरी अनंत सिंह के साथ भैंसों का तबेला देख रहे थे और साथ में उनकी भैंसों से संबंधित दी जा रही जानकारी को सुन रहे थे। दोनों नेताओं की मुलाकात और बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, अशोक चौधरी मंगलवार अनंत सिंह के आवास पहुंचे, जहां भैंसों के तबेले में दोनों नेताओं के बीच खास मुलाकात हुई। इस दौरान अशोक चौधरी ने अनंत सिंह के भैंसों की नस्लों के बारे में उनसे जानकारी ली और अपना अनुभव भी शेयर किया। वहीं सूत्र बताते हैं कि इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति, मोकामा सीट की सियासी समीकरण और संभावित समर्थन पर भी चर्चा हुई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों नेताओं ने मुलाकात को “सिर्फ सौजन्य भेंट” बताया है। बता दें, बिहार की राजनीति में अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है। ऐसे में अशोक चौधरी का अनंत सिंह के घर जाना और चुनाव को लेकर चर्चा करना कई सियासी समीकरणों के संकेत देता है। बिहार में जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है, तो वहीं अनंत सिंह ने चुनाव को लेकर भी बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार अपनी पत्नी की जगह खुद जेडीयू के टिकट पर मोकामा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस ऐलान के बाद उनका जदयू नेताओं से मिलना जुलना जारी है। उनके इस ऐलान के बाद रक्षाबंधन के दिन अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी वे मिले थे।


Comment As:

Comment (0)