
Tej Pratap Yadav को किससे लग रहा डर? नीतीश सरकार से लगाई सुरक्षा की गुहार
Lucknow Desk: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच एक बार फिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav चर्चा में आएं हैं। Tej Pratap Yadav ने एक खुलासा किया है उन्होंने बताया कि उनकी जान को खतरा है, वो नीतीश सरकार से अपनी सुरक्षा का गुहार लगा रहे हैं।
बता दें, इस समय Tej Pratap Yadav पार्टी और परिवार से अलग हैं। आज, 23 जून को उनके पिता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता नजर आए। लेकिन Tej Pratap Yadav वहां नजर नहीं आए। लालू के नामांकन भरने के बाद Tej Pratap Yadav ने अपनी बात लोगों के सामने रखी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया।
अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं: Tej Pratap Yadav
Tej Pratap Yadav ने कहा, अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारे दुश्मन हर जगह लगे हुए हैं। मेरी जान को खतरा है। 4 से 5 लोग मिलकर मेरे जीवन को बर्बाद करने का काम किया हैं।
तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने ये एक बड़े भाई का आशीर्वाद: Tej Pratap Yadav
पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी को बधाई देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि मुझे संगठन, परिवार, पार्टी हर तरीके से निकाल दिया गया हैं। मैंने कभी किसी के लिए गलत नहीं सोचा है। हमेशा माता-पिता का सम्मान किया है। आज पिता जी ने नामांकन भरा है, मेरी शुभकामनाएं हैं। उनको मेरी भी आयु लगे। उनका भविष्य उज्जवल हो। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने ये एक बड़े भाई का आशीर्वाद है। मेरा पूरा सहयोग है वे आगे बढ़ें।
क्या है Tej Pratap Yadav के निजी जिंदगी का विवाद?
बता दें, कुछ दिनों पहले Tej Pratap Yadav के सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव संग एक तस्वीर पोस्ट कर दावा किया गया था, उनके साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी थी और अकाउंट हैक होने की बात कही थी। तेज प्रताप यादव की इस हरकत की वजह से नाराज पिता लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वो परिवार और पार्टी से दूर रहने लगे हैं।
यह भी पढ़ें:- Akhilesh Yadav ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निकाला, जानें क्यों हुआ एक्शन?