
AAP सरकार की कमियों को लेकर नेहा सिंह राठौर ने गाया गाना, दिल्ली में का बा ?
Digital Desk: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दल जोर-शोर से जनसभाएं कर रही है। इसी बीच दिल्ली में आज 'रैली डे' है। दो बड़े राजनीतिक दलों का आज रोड शो किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी भी शामिल हो रहे है। रोड शो के जरिए राजनीतिक दल जनता को अपनी तरफ लाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं एक दूसरे पर निशाना साधने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर का नया गाना सामने आया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।
दिल्ली चुनाव को लेकर नेहा सिंह राठौर ने गाया गाना
भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक गाने का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को कई मुद्दों पर घेरा है। इस व्यंग्य गीत में उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 आ गया, लेकिन लोकपाल बिल अभी तक नहीं आया। इसके साथ ही उन्होंने गाने में शीशमहल का भी जिक्र करते हुए कहा है कि शीशमहल में करोड़ों के पर्दे और लाखों की टॉयलेट सीट है। पहले वह आम आदमी बनकर रहचे थे, लेकिन अब एलीट बन गए हैं।
गाने के माध्यम से इन मुद्दों का भी किया जिक्र
भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने गाने में दिल्ली में यमुना नदी की स्थिति को लेकर भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि यमुना में सीधे गंदे नाले का कचरा जा रहा है और छठ मनाना दूभर हो गया है। मफलर वाले के चलते यमुना इतनी बदहाल हुई है। इसी बीच नेहा ने पूर्वांचलियों का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पूर्वांचलियों का वोट लेकर सत्ता में आई, लेकिन सरकार बनने के 10 साल बाद भी पूर्वांचलियों की गली-मोहल्ले अब तक कच्चे और बदबूदार हैं। पुलिस जुमले वाले की है और शासन शराब वाले का। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार द्वारा दिल्ली में ठेके खोले जाने पर भी कटाक्ष करने के साथ प्रदूषण पर भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को घेरा है।
यह भी पढ़ें:- Delhi Election में आज रैली डे, BJP और AAP के बड़े नेता करेंगे जनसभाएं