Breaking News:
Prabhat Pandey

Lucknow News: प्रभात पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानें किस वजह से हुए मौत?

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए प्रभात पांडेय के शव का देर रात पोस्टमॉर्टम हुआ। रिपोर्ट में पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। प्रभात के शव को आज गोरखपुर स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा।

बता दें, प्रभात पांडेय कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, वह बुधवार को यूपी विधानसभा के पास पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रभात पांडेय के चाचा मनीष कुमार पांडेय द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, शाम करीब सवा चार बजे उन्हें कांग्रेस कार्यालय से किसी ने फोन किया जिसने बताया कि प्रभात कार्यालय में बेहोश हो गए है।

शिकायत के अनुसार, मनीष ने एक परिचित संदीप को कांग्रेस कार्यालय भेजा। वहां पहुंचने पर संदीप ने पाया कि प्रभात मरणासन्न स्थिति में है। संदीप और कांग्रेस कार्यालय के कुछ सदस्यों ने प्रभात को कार से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अजय राय ने क्या दावा किया?

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि पुलिस की बर्बरता से प्रभात की मौत हुई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर के मूल निवासी 28 वर्षीय प्रभात पांडेय को कांग्रेस कार्यालय से अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने बताया कि प्रभात पांडेय को कांग्रेस कार्यालय से बेहोशी की हालत में हजरतगंज के सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आगे कहा, डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्ट्या उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। उनका डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

गौरतलब है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरनास्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए विधानसभा परिसर के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए गए थे, वहीं शहर के बीचों-बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।


Comment As:

Comment (0)